UN में डोनाल्ड ट्रंप दे रहे थे भाषण, तभी इस देश के प्रतिनिधिमंडल ने छोड़ा UNGA हॉल, जानें क्या है मामला – Bharat24live

Shubham Raja
Date: 22-09-26 22:29
Donald Trump UNGA Speech Boycott: संयुक्त राष्ट्र महासभा में मंगलवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भाषण के दौरान ईरानी प्रतिनिधिमंडल के कई सदस्य हॉल से बाहर चले गए. यह उस समय हुआ जब ट्रंप पिछले छह महीनों में ईरान के खिलाफ किए गए अमेरिकी सैन्य हमलों का जिक्र कर रहे थे. 
रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी प्रतिनिधिमंडल में केवल एक सदस्य अपनी सीट पर बैठा रहा. इस घटना को अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच एक अहम कूटनीतिक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है.
ईरानी राष्ट्रपति और विदेश मंत्री बैठक में नहीं पहुंचे
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान और विदेश मंत्री अब्बास अराघची संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में शामिल होने के लिए न्यूयॉर्क में हैं. हालांकि, ट्रंप के भाषण के दौरान दोनों महासभा कक्ष में मौजूद नहीं थे. उनकी जगह ईरानी प्रतिनिधिमंडल के दूसरे सदस्य वहां बैठे थे.
ट्रंप के भाषण के करीब 10 मिनट बाद ईरानी प्रतिनिधिमंडल के ये सदस्य भी हॉल से बाहर चले गए. पेजेश्कियान को बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करना है, जबकि अराघची पहले ही न्यूयॉर्क पहुंच चुके हैं.
ट्रंप ने ईरान पर क्या कहा?
ट्रंप ने अपने भाषण में ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य कार्रवाई का बचाव किया और कहा कि अमेरिका ने ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के लिए कदम उठाए. उन्होंने यह भी कहा कि अब ईरान के सामने समझौते का रास्ता चुनने का विकल्प है.
ट्रंप ने सवाल उठाया कि क्या ईरान के साथ ऐसा समझौता किया जा सकता है, जिससे वह फिर से मजबूत हो सके, या फिर इस्लामिक रिपब्लिक को पूरी तरह खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ा जाए. उन्होंने कहा कि अगर समझौता नहीं होता तो वह ईरान को “नरक में भेजने” की दिशा में भी जा सकते हैं.
ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि तेहरान अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के बाद समझौते के लिए तैयार हो सकता है. वहीं ईरान की ओर से पहले ही कहा गया है कि वह संयुक्त राष्ट्र के मंच का इस्तेमाल अपने पक्ष और अपने हितों को दुनिया के सामने रखने के लिए करेगा.
ये भी पढ़ें- National Film Awards: अनंत नाग को मिला दादा साहेब फाल्के, कार्तिक आर्यन-ममूटी बने बेस्ट एक्टर
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News