By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित होने के बाद छात्र यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा में प्राप्त अपने नंबरों से जो छात्र संतुष्ट नहीं होंगे. उन्हें अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच कराने का मौका दिया जाएगा. रिजल्ट घोषित होने के बाद इसका शेड्यूल जारी किया जाएगा.
एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% नंबर प्राप्त करने होंगे. वहीं जो छात्र एक या दो विषयों में असफल होंगे वह बोर्ड की ओर से आयोजिक की जाने वाली कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होंगे.
एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज सुबह 10 बजे घोषित किया जाएगा. सबसे पहले मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए छात्र यहां दिए गए लिंक पर तुरंत रजिस्ट्रेशन कर लें.
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा में इस बार 16 लाख के करीब स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिन्हें रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था, जो आज सुबह 10 बजे खत्म हो जाएगा.
एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2025 का रिजल्ट आज सुबह 10 बजे घोषित किया जाएगा. नतीजे एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे. एग्जाम में 16 लाख के करीब स्टूडेंट्स शामिल हुए थे.
एमपी बोर्ड के मोबाइल ऐप के माध्यम से MPBSE 2025 रिजल्ट देखने के लिए, नीचे दिए गए चरणों का पालन करें और MP बोर्ड परिणाम 2025 डाउनलोड करें. सबसे पहले Google Play Store से MPBSE मोबाइल ऐप या MP मोबाइल ऐप डाउनलोड करें. इसके बाद ‘अपना परिणाम जानें’ टैब पर क्लिक करें. अपना रोल नंबर, अन्य विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन दबाएं. एमपी बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 के लिए एमपी बोर्ड के परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे. इसके बाद अपना परिणाम देखें, स्क्रीनशॉट लें और इसे भविष्य के लिए अपने पास सहेज कर रख लें.
आधिकारिक नोटिस के अनुसार Digilocker और MPBSE Mobile App की मदद से छात्र अपना मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी तथा विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा की मुख्य परीक्षा 2025 के परिणाम किये जायेंगे घोषित
🗓️ 6 मई 2025 🕔 सुबह 10 बजे 📍 समत्व भवन, मुख्यमंत्री निवास@DrMohanYadav51 @CMMadhyaPradesh @JansamparkMP @udaypratapmp pic.twitter.com/qdwvm1ey4t
— School Education Department, MP (@schooledump) May 5, 2025
एमपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षाएं 27 फरवरी से 19 मार्च तक हुई थी, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 25 फरवरी से 25 मार्च तक आयोजित की गई थी. 10वीं बोर्ड परीक्षा में 9,53,777 और इंटर में 7,06,475 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे.
एमपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट 6 मई को सुबह 10 बजे जारी होगा. पहले इसे शाम 5 बजे सीएम मोहन यादव के हाथों जारी किया जाना था. हालांकि बाद में बोर्ड की ओर से समय में बदलाव की जानकारी दी गई. अब रिजल्ट सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा.
एमपी बोर्ड के रिजल्ट जारी होने के बाद 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम में हिस्सा लेने वाले छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे. इसके लिए छात्रों को रोल नंबर की आवश्यकता होगी.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल एमपी बोर्ड के नतीजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी होंगे जिनमें प्रदेश के सीएम मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे. उन्होंने पहले ही बोर्ड को छात्रों का रिजल्ट समय पर जारी करने का निर्देश दिया था.
इस साल एमपी बोर्ड के 10वीं के एग्जाम्स 27 फरवरी से लेकर 21 मार्च तक आयोजित किए गए थे. जबकि 12वीं के एग्जाम्स 25 फरवरी से लेकर 25 मार्च तक आयोजित किए गए थे.
मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम के नतीजों का प्रदेश के कुल 16,60,252 बच्चे बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इनमें 9,53,777 बच्चों ने 10वीं का एग्जाम दिया था वहीं कुल 7,06,475 छात्रों ने 12वीं के एग्जाम दिए थे.
MPBSE यानी मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन मंगलवार 6 मई को शाम 5 बजे 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी करने जा रहा है. इसकी घोषणा हो चुकी है. रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट्स पर रिजल्ट चेक कर पाएंगे.
MPBSE MP Board Class 10th and 12th Results 2025 Check LIVE News in Hindi: मध्य प्रदेश में बोर्ड क्लास 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया है. एमपी बोर्ड यानी MPBSE ने रिजल्ट की डेट जारी कर दी है. मैट्रिक और इंटर के नतीजे आज सुबह 10 बजे घोषित किए जाएंगे. रिजल्ट घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट्स mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इस बार एमपी बोर्ड परीक्षा में 16 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए थे.
रिपोर्ट्स के मुताबिक सुबह 10 बजे एमपी बोर्ड एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नतीजे जारी कर सकता है जिसमें सीएम मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे. रिजल्ट के जारी होने के बाद पूरे प्रदेश के छात्र ऑनलाइन इसे वेबसाइट्स के जरिए चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर चाहिए होगा.
मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं क्लास में 2024-25 एकेडमिक ईयर में कुल 16,60,252 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिए थे. जिसमें सिर्फ 10वीं क्लास में 9,53,777 स्टूडेंट्स थे जबकि 12वीं में 7,06,475 स्टूडेंट्स ने पार्टिसिपेट किया था. बता दें कि 10वीं के बोर्ड एग्जाम 27 फरवरी से लेकर 21 मार्च तक आयोजित किए गए थे. वहीं 12वीं के बोर्ड एग्जाम्स 25 फरवरी से 25 मार्च तक आयोजित किए गए थे.
Published On – May 05,2025 8:43 PM