MP-Chhattisgarh News LIVE: CM मोहन यादव ने की पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, नक्सली फायरिंग में 3 जवान घायल – Zee News Hindi

MP News Live Updates: आज 8 दिसंबर दिन रविवार है. MP-छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया में क्या हलचल रहेगी इसकी पल-पल की अपडेट के लिए पढ़ें Zee MPCG का लाइव ब्लॉग. 
 
Trending Photos
MP Today Latest News Update 7 December 2024 LIVE: आज 8 दिसंबर दिन रविवार है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज दिल्ली और शाजापुर के दौरे पर रहेंगे. सीएम आज सुबह 10 बजे राज्य स्तरीय पल्स पोलियो अभियान का उद्घाटन भी करेंगे. इसके अलावा छत्तीसगढ़ का मौसम एक बार फिर बदल सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है.मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़िए Zee MPCG का लाइव ब्लॉग. हर खबर को जानने के लिए  www.zeempcg.com पर क्लिक कीजिए.

Bhopal News: पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत
मुख्यमंत्री ने निवास से पल्स पोलियो अभियान का राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ कर जन सामान्य से इस बीमारी के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया. प्रदेश के 16 जिलों में आज से 10 दिसंबर तक यह अभियान चलेगा.
MP News: 9 किलो गांजा के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार
कार मोडीफाई कर गांजा छुपा तस्कर उड़ीसा से लेकर आ रहे थे जिन्हें मऊगंज पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ लिया. पुलिस ने कार में रखा 9 किलो 300 ग्राम गांजा जब्त किया है, साथ ही 2 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों से गांजा के संबंध में अन्य जानकारी जुटाई जा रही है.
Baitul News: 6 दुकानों में एक साथ चोरी 
बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र के प्रभात पट्टन बस स्टैंड पर बीती रात एक साथ 6 से अधिक दुकानों के ताले टूटने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मूलताई अमरावती सड़क जाम कर दिया है. इतनी बड़ी तादाद में एक साथ हुई चोरी से ग्रामीण आक्रोशित है बीते दिनों भी इलाके में चोरी की घटना हुई थी, जिसमें अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने से भी प्रभात पट्टन के ग्रामीण खासे आक्रोशित नजर आ रहे हैं.
Bijapur News: नक्सली फायरिंग
बीजापुर में नक्सलियों के फायरिंग से तीन जवानों को मामूली चोटें आई हैं. प्राथमिक उपचार जीड़पल्ली कैम्प में जारी है. इसकी जानकारी एसपी जितेंद्र यादव ने दी.
MP News: सीएम मोहन यादव ने की पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मुख्यमंत्री निवास स्थित कार्यालय से राज्य स्तरीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया. इस दौरान उन्होंने इस बीमारी के प्रति सतर्क रहने और बच्चों को समय पर पोलियो की दवा पिलाने की अपील की. मध्यप्रदेश को पोलियो मुक्त बनाने के लक्ष्य को लेकर मुख्यमंत्री ने 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को पोलियो की दवा भी पिलाई.
Chhattisgarh News: रायपुर जिला भाजपा में 4 नये मण्डल का गठन
रायपुर जिला भाजपा में 4 नये मण्डल का गठन. मां बंजारी, टाटीबंध, मोवा और भाटागांव को भाजपा ना संगठनात्मक तौर पर बनाया नया मण्डल. अब रायपुर जिले में भाजपा के मंडलो की संख्या 16 से बढ़कर हुई 20. संगठन चुनाव से पहले लिया हुआ फैसला.
Bhopal News: सुरक्षित मिला युवक
​कोलार में दिनदहाड़े अपहरण हुए युवक हेमराज पुलिस को सुरक्षित मिला.कोलार में ही आरोपियों ने अपहरण युवक को छुपा कर रखा था. इस मामले में चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. मुख्य आरोपी हेमराज की पत्नी लंबे समय से साथ रहने के लिए दबाव बना रहा था. पत्नी ने इनकार कर दिया था इस बात से आरोपी ने युवक हेमराज का अपहरण किया था. इस मामले पुलिस ने दो कारें जब्त की. शुक्रवार को कोलार सर्वधर्म इलाके से दिनदहाड़े युवक का अपहरण हुआ था. आरोपियों ने पत्नी को युवक की सूचना दी थी.
Chhattisgarh News: बीजापुर पुलिस बेस कैंप पर हमला
​बीजापुर जिले में एक बार फिर माओवादियों ने पुलिस बेस कैंप पर हमले की अपूष्ट खबर. पामेड़ थाना अंतर्गत जीड़पल्ली पुलिस कैंप पर माओवादी हमले की खबर. तीन दिनों में दूसरा नक्सल हमला, सूत्र के हवाले से खबर है कि इन हमलों के पीछे सेंट्रल कमेटी के शीर्ष नेता हिडमा का हाथ है. वहीं पुलिस के आला अधिकारियो की माने तो बड़े नक्सली नेता खुद की प्राणो की रक्षा को लेकर अंयन्त्र ठिकानो मे लगातार हो रहे है रवाना. बीजापुर एसपी डॉ जितेंद्र यादव ने की कैम्प पर फायरिंग की पुष्टि.
MP News: ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता के लिए दौड़ा भोपाल
​ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता के लिए दौड़ा भोपाल. सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा का नारा. ”रन भोपाल रन 2024” का आयोजन. 10 किलोमीटर की रही दौड़. 5 से 6 हजार वॉलिंटियर्स हुए शामिल. टीटी नगर स्टेडियम से शुरू हुई थी दौड़ रन भोपाल रन.
Bhopal News: पिता ने बेटे की गला घोटकर की हत्या
​पिता ने बेटे की गला घोटकर की हत्या.बेटा शराब पीकर घर में मचाता था गदर. परेशान हो पिता ने रस्सी से गला घोटकर की हत्या. घटना वाले दिन पिता लेकर आया था बेटे के लिए शराब. शराब के बावजूद बेटा मांग रहा था ₹30000. टेलर का काम करने वाले पिता ने गला घोटकर की बेटे की हत्या. हनुमानगंज पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर रही मामले की जांच.
MP News: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कानून व्यवस्था को लेकर लेंगे आज बैठक
​मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कानून व्यवस्था को लेकर लेंगे आज बैठक.प्रदेश की कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री. 11:30 बजे शुरू होगी बैठक. बैठक में एडीजी, पुलिस कमिश्नर, और कई बड़े अफसर होंगे शामिल. मुख्यमंत्री ले सकते हैं कुछ जिलों के कप्तानों की क्लास.
Chhattisgarh News: आज प्रदेश में बारिश का अलर्ट 
आज प्रदेश में बारिश का अलर्ट. प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान. उत्तरी छत्तीसगढ़ में गरज चमक के साथ बारिश का मौसम विभाग ने जताया अनुमान. अगले 2 दिनों तक अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी का दौर देखने को मिलेगा.
Bhopal News: आज से पल्स पोलियो अभियान की होगी शुरुआत
आज से पल्स पोलियो अभियान की होगी शुरुआत.मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अभियान का करेंगे उद्घाटन. जन्म से 5 साल तक की उम्र के बच्चों को पिलाई जाएगी दवा.भोपाल में साढ़े तीन लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दवा. मुख्यमंत्री निवास पर पल्स पोलियो अभियान का उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News