MP Live News 22 August: जबलपुर के आदिवासी छात्रावास में फूड पॉइजनिंग, 14 बच्चे बीमार, एक की मौत – News18 Hindi

इंदौर से उज्जैन तक मेट्रो चलाने की योजना पर काम तेज़ हो गया है. 45 किलोमीटर लंबे रूट की डीपीआर बनकर तैयार है और अब सीएम डॉ. मोहन यादव इसकी समीक्षा करेंगे. प्रोजेक्ट में 10 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे, 11 स्टेशन होंगे और उज्जैन में 4.5 किमी अंडरग्राउंड ट्रैक रहेगा. कुछ ज़मीन संबंधी अड़चनें अब भी बाकी हैं.
जबलपुर के कुंडम तहसील स्थित सरकारी आदिवासी छात्रावास में 20 अगस्त को भोजन करने के बाद 14 बच्चे बीमार हो गए. इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई. फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी गई है.
बीजेपी विधायक भगवान दास सबनानी ने श्रीकृष्ण को ‘माखन चोर’ कहने पर विवादित बयान दिया है. उन्होंने बताया कि कंस की निंदा के लिए यह शब्द प्रचलित हुआ था और मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि श्रीकृष्ण को माखन चोर क्यों नहीं कहा जा सकता. साथ ही, सबनानी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार सही दिशा में काम कर रही है.

शिवपुरी ज़िले के बाढ़ प्रभावित कोलारस क्षेत्र के ग्राम लिलवारा में उस समय भावुक नज़ारा देखने को मिला जब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया स्वयं ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाकर पहुंचे. यह ट्रैक्टर उन्होंने आपदा नायक युवा गिरिराज को भेंट किया. दरअसल, हाल ही में आई बाढ़ के दौरान गिरिराज ने अपने साहस और तत्परता से कई लोगों की जान बचाई थी. उनके इस योगदान को सम्मान देने के लिए सिंधिया ने यह विशेष पहल की.

 
ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय के छात्रों ने प्रिंसिपल और अधीक्षक के खिलाफ प्रदर्शन किया. छात्रों का आरोप है कि उन्हें समय पर खाना नहीं मिलता और खाने में कीड़े पाए जाते हैं. जब वे शिकायत करते हैं, तो प्राचार्य रात में उनकी पिटाई करते हैं. अधीक्षक धर्मेंद्र श्रीवास्तव और प्रिंसिपल सीमा तोमर को हटाने की मांग पर छात्र और छात्राएं अड़े हुए हैं.
 
पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट के डॉग्स बाइट के सम्बंध में दिए गए आदेश पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने सही निर्णय लिया है. हिंसक कुत्ते यदि सड़कों पर रहेंगे तो वह खतरनाक हो सकते हैं. भोपाल में ही पिछले एक साल में लगभग 5,000 डॉग बाइट्स के मामले सामने आ चुके हैं. इसके मद्देनजर, नगर निगम और पालिकाओं को भी अपने काम को सही ढंग से अंजाम देना चाहिए.
नर्मदा नदी में युवक और युवती के शव मिले हैं, जिनके हाथ एक-दूसरे से बंधे हुए थे. दोनों के बाएं हाथ चुन्नी से बंधे हुए थे. मृतकों की उम्र 25 से 30 साल के बीच बताई जा रही है. शव 5 से 7 दिन पुराने हैं. लाशें नर्मदा नदी के किनारे गोपालपुर गांव के पास मिली हैं. मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. भेड़ाघाट थाना पुलिस शवों की शिनाख्त में जुटी है. प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का लग रहा है.
 
मध्यप्रदेश के धार जिले के धामनोद में चहल पहल ढाबा पर बड़ा बवाल. शराब ठेकेदार के लोगों ने संचालक से शराब चेक करने की मांग की, इनकार करने पर की जमकर मारपीट और मोबाइल भी फेंका. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

शिवपुरी: बैराड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत बैराड़-पोहरी मार्ग पर ग्राम अमरोदा के पास एक स्कूल वैन पलट गई, जिसमें कई बच्चों के घायल होने की खबर है. ग्रामीणों की मदद से घायल बच्चों को पहले बैराड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिया गया और उसके बाद जिला अस्पताल भेजा गया.
 

सिरौल थाना पुलिस ने गोल्डन लोटस इलाके में शराब पीकर ऑटो चलाने वाले चालक संदीप चिगोटिया को पकड़ा. शराब के नशे में पाए जाने पर पुलिस ने संदीप का मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई. इसके बाद पुलिस ने संदीप को कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने चालक संदीप पर 12,000 रुपए का जुर्माना लगाया. जुर्माना लगाने के साथ ही कोर्ट ने संदीप को हिदायत देकर ऑटो सुपुर्द किया.

उफनती लेहड़दा नदी में ट्रॉली सहित एक ट्रैक्टर बह गया. ट्रैक्टर चालक को बड़ी मुश्किल से बचाया गया. वह उफनती नदी को पार करने का प्रयास कर रहा था, तभी यह हादसा हुआ. तीन किलोमीटर दूर घटनास्थल से ट्रैक्टर मिला. यह घटना भीमपुर ब्लॉक के बोड़लाखेड़ा गाँव में हुई.
 
प्रदेश के स्कूलों में 29 अगस्त को शाला प्रबंधन समितियों का गठन किया जाएगा. 83 हजार स्कूलों में माता-पिता और शिक्षक मिलकर शिक्षा और विकास की नई रूपरेखा तय करेंगे. सभी जिलों के कलेक्टरों को व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. शिक्षा का अधिकार के तहत बनी ये समितियां स्कूलों के बेहतर प्रबंधन के लिए काम करेंगी. सभी प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में एक ही दिन समितियों का गठन होगा. समिति के सदस्य बच्चों के नामांकन, उपस्थिति, मिड-डे मील और मूलभूत सुविधाओं की निगरानी करेंगे.
भोपाल से बड़ी खबर है. मध्यप्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है. गृह विभाग ने सोमवार देर रात 9 IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए. इस तबादले सूची में कई जिलों के SP बदले गए हैं, वहीं भोपाल और इंदौर जैसे बड़े शहरों में नए DCP की तैनाती हुई है. नरसिंहपुर के नए SP ऋषिकेश मीना होंगे. अब तक नरसिंहपुर की कमान संभाल रहीं मृगाखी डेका को पुलिस मुख्यालय (Bhopal PHQ) में AIG (असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल) के पद पर पदस्थ किया गया है. वहीं मंदसौर जिले का नया प्रभार विनोद कुमार मीना को दिया गया है. इसके अलावा जितेंद्र सिंह पंवार को भोपाल का DCP ट्रैफिक बनाया गया है.
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे. वे दोपहर 12:40 बजे भोपाल से रवाना होंगे और 1:55 बजे नई दिल्ली पहुँचेंगे. दिल्ली पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे और इस दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात भी कर सकते हैं. माना जा रहा है कि इन मुलाकातों में राज्य से जुड़े अहम मुद्दों और योजनाओं पर चर्चा होगी.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News