MP Live News 23 August 2025: CM मोहन यादव का एक्शन मोड! कटनी में 56 हजार करोड़ का निवेश, उज्जैन-ग्वालियर में होंगे बड़े आयोजन – News18 Hindi

शाहपुर थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा सामने आया. नागपुर-भोपाल डाउन ट्रैक पर एक युवक-युवती के शव पड़े मिले. आशंका जताई जा रही कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे. ट्रेन से कटकर जान दी है. मृत युवक की पहचान गौनापुर निवासी शिवकुमार परते के रूप में हुई है, जबकि युवती हरदा जिले की रहने वाली बताई जा रही है.
श्योपुर में एक मार्मिक घटना में पुलिसकर्मियों की बहादुरी सामने आई. कैंसर से पीड़ित दर्जी मुकेश शाक्य ने जिंदगी से हार मानकर क्वारी नदी में छलांग लगा दी थी. मौके पर मौजूद पुलिस आरक्षक हुकम धाकड़ और महाराज सिंह रावत ने बिना देर किए नदी में कूदकर उसे बाहर निकाल लिया. दोनों आरक्षक अच्छे तैराक निकले और पानी में तलाश कर दर्जी को सुरक्षित किनारे ले आए. फिलहाल पुलिस उसे समझा-बुझाकर हिम्मत दे रही है.
सिवनी में पुलिस ने गुंडे बदमाशों की परेड कराई. जानकारी के अनुसार, सिवनी अनुविभाग के 4 थानों के निगरानी गुंडा बदमाशों को पुलिस लाइन में बुलाकर पुलिस ने उनकी परेड कराई
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में रिटायर्ड पुलिसकर्मी से मारपीट की गई. रिटायर्ड हवलदार सुरेंद्र सिंह का पड़ोसियों से विवाद हुआ था. बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर इलाके की ये घटना है.
उज्जैन जिले के बिछड़ोद से गर्भवती महिला को प्रसूति के लिए लेकर जा रही एम्बुलेंस पलटी गई गर्भवती महिला की डिलिवरी घटना स्थल पर की हो गई. आशा कार्यकर्ता,ईएमटी ने महिला की डिलिवरी कराई. एम्बुलेंस के सामने नीलगाय आ गई थी. इस वजह से हादसा हुआ.
AICC के बाहर इंदौर जिला अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर विरोध करने बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे. कांग्रेस दफ्तर में बैठक बाहर कर रहे विरोध प्रदर्शन. AICC के बाहर धरने पर कार्यकर्ता बैठ गए है. इंदौर ग्रामीण जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े को हटाने की मांग. कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि दूसरे जिले के नेता को इंदौर में अध्यक्ष बनाया गया है.
खरगोन जिले के लालखेड़ा गांव में मुक्तिधाम नहीं होने से नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने 70 वर्षीय उर्मिला देवी के शव का अंतिम संस्कार पंचायत गेट पर करने की तैयारी की. बारिश में मुक्तिधाम न होने से परेशानी होती है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद प्रशासन मौके पर पहुंचकर समझाइश देने में जुटा.
खंडवा जिले के पुनासा तहसील के मोहद गांव में सड़क की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों ने अनोखा विरोध जताया. मुख्य मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढों में ‘बेशर्म’ के पौधे लगाकर प्रशासन का ध्यान खींचने की कोशिश की. बारिश में सड़क पर हादसों की संख्या बढ़ गई है, लेकिन अब तक मरम्मत के कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए.
कोलार सर्किल के वार्ड 51 की एएनएम को निलंबित
वार्ड 82 व 84 की एएनएम के वेतन वृद्धि वेतन बृद्धि रोकने के आदेश
CMHO मनीष शर्मा ने की कार्रवाई
कोलार और गोविंदपुरा क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही पर एक्शन
इन स्वास्थ्यकर्मियों पर हुई कार्यवाही-
▪️वार्ड क्रमांक 51- सुषमा मंडल, सृष्टि धवाले
▪️वार्ड क्रमांक 82- कविता सिंह, फूलकली सिंह
▪️वार्ड क्रमांक 84- प्रीतू पटेल, दिव्या अहिरवार
▪️वार्ड क्रमांक 12- शांति ख़बसे, ममता मानकपुरी
▪️वार्ड क्रमांक 16- राखी राठौर, राजकुमारी कोरी
▪️वार्ड क्रमांक 64- सारिका भालेकर, संतोष शुक्ला
▪️वार्ड क्रमांक 66- रीता कौरव, प्रेमलता नागले
▪️वार्ड क्रमांक 67- उमा भराड़े
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए. मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष फलवाड़िया ने उनका स्वागत किया. शिंदे ने भगवान महाकालेश्वर की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया.
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में चंबल नदी के उफान के चलते करजौनी घाट पर बाबू बाबा मंदिर में पूजा करने गए 150 श्रद्धालु फंस गए. चौकी प्रभारी ऋषि शर्मा को सूचना मिलने के बाद SDRF टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया. श्रद्धालु ग्वालियर, मुरैना और राजस्थान से आए थे.
भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने ड्रग्स व अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग और ‘लव जिहाद’ कांडों पर कड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हिन्दू बेटियों को गिफ्ट और नारकोटिक्स के जरिए फंसाया जाता है, कोल्ड ड्रिंक में दवा मिलाकर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जाता है, और ऐसे लोगों को जेल में छोड़ना भी ठीक नहीं — उन्हें छोड़ना नहीं चाहिए.
बुरहानपुर के लालबाग रोड स्थित तुलसी मॉल के पास देर रात उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब 12 फीट की गणेश प्रतिमा लेकर खंडवा जा रहा वाहन असंतुलित होकर पलट गया. हादसे में खंडवा निवासी शशांक जोशी की मौके पर दबकर मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है. बताया जा रहा है कि खराब, गड्ढों से भरी सड़क हादसे का कारण बनी. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और मृतक के परिजनों सहित स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया. प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं.
मछली परिवार की अवैध कोठी गिराने के बाद अब प्रशासन की नजर कोकता बायपास स्थित 99 एकड़ सरकारी जमीन पर है, जिस पर परिवार सहित करीब 20 लोगों द्वारा कब्जा करने का आरोप है. पशुपालन विभाग ने सीमांकन के लिए आवेदन दिया है और जांच में कई विभागों की जमीन पर अतिक्रमण का खुलासा हुआ है. प्रशासन ने सभी 20 आरोपियों को नोटिस जारी कर दिए हैं और सीमांकन के दौरान मौजूद रहने का निर्देश भी दिया गया है. शक जताया जा रहा है कि मछली परिवार ने कॉलोनी काटने के नाम पर जमीन पर अवैध कब्जा किया है.
शिवपुरी जिले के भोंती थाना क्षेत्र के चंदावनी गांव में रिटायर्ड डीएसपी प्रतिपाल सिंह यादव के साथ एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. 31 मार्च 2025 को श्योपुर से रिटायर हुए प्रतिपाल सिंह के खाते में 20 लाख ईपीएफ राशि आ चुकी है, जबकि 33 लाख और आने बाकी हैं. इसी रकम के लालच में झांसी से आई पत्नी और बेटे ने उनके साथ मारपीट की, रस्सी से बांधा और जबरन झांसी ले जाने का प्रयास किया. ग्रामीणों के विरोध पर वे मोबाइल और एटीएम लेकर फरार हो गए. पीड़ित ने भोंती थाने में शिकायत दर्ज कराई है. वीडियो भी सामने आया है.

कटनी माइनिंग कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री मोहन यादव को 56,414 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले. माइनवेयर 450 करोड़ का निवेश करेगी. उन्होंने भोपाल में स्टार्टअप महाकुंभ का शुभारंभ किया और आगामी आयोजनों की रूपरेखा भी तय की. 27 अगस्त को उज्जैन में स्पिरिचुअल और 31 अगस्त को ग्वालियर में टूरिज्म कॉन्क्लेव आयोजित होंगे.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News