MP News: कांग्रेस नेता अनवर की बेटी को मिली जमानत, लव जिहाद का था मामला – Zee News

MP News: लव जिहाद फंडिंग मामले में आरोपी कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी फरार चल रहा है, वहीं उनकी बेटी को सेशन कोर्ट से जमानत मिल गई है. आखिर क्या है पूरा मामला, आइये जानते हैं?
Trending Photos
MP News: इंदौर में लव जिहाद फंडिंग मामले के फरार आरोपी कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी की बेटी आयशा को कोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी है. गौरतलब है कि अनवर कादरी पर लव जिहाद के लिए फंडिंग करने के आरोप में बाणगंगा थाने में मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था, मामला दर्ज होने के बाद से ही अनवर कादरी फरार हैं.

आरोपी के घर नोटिस चस्पा

बीते दिनों कोर्ट ने आरोपी के घर नोटिस चस्पा करने के लिए कहा था. जिसमें उन्हें 8 सितंबर तक कोर्ट के समक्ष पेश होने का समय दिया गया है. इसी प्रकरण में पुलिस ने अनवर कादरी की बेटी आयशा को गिरफ्तार किया था. आयशा की तरफ से न्यायालय में जमानत का आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत प्रदान कर दी है.

पुलिस ने आयशा को गिरफ्तार करने के बाद कहा था कि उनसे पूछताछ के बाद कई अहम जानकारी मिली हैं. जिनके आधार पर कादरी के खिलाफ धाराएं बढ़ाई गई हैं. दूसरे लोगों से भी इनपुट मिले हैं.

क्या है पूरा मामला?

बाणगंगा थाना पुलिस ने हाल ही में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया था. इन लोगों पर लव जिहाद का आरोप लगाया गया, आरोप लगा कि इन लोगों को कांग्रेस पार्षद अनवर दादरी आर्थिक सहायता कर रहे थे. इसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया और गिरफ्तारी के लिए 20 हजार का ईनाम घोषित किया था.
यूपीएससी की तैयारी कर रही थी आयशा
जांच के दौरान अनवर कादरी की बेटी आयशा के नाम सामने आया. आरोप लगा कि फंडिंग केस में उसकी भी भूमिका है. इसी आधार पर पुलिस ने आयशा को हिरासत में लिया था. वह दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रही थी.
समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य …और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News