MP News: साप्ताहिक बाजार में मौत बनकर दौड़ी कार, एक की गई जान; गुस्साए ग्रामीणों ने गाड़ी फूंकी – Bharat24live

Yuvraj Singh
Date: 23-10-26 23:16
मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में सड़क हादसे के बाद जमकर हंगामा हुआ. शुक्रवार देर शाम करंजिया क्षेत्र के झनकी गांव में साप्ताहिक बाजार के दौरान तेज रफ्तार ईको कार भीड़ में घुस गई और कई लोगों को टक्कर मार दी. हादसे में सहजना गांव निवासी उत्तम धुर्वे (28) की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए. 
टक्कर के बाद कार एक दुकान को भी क्षतिग्रस्त करते हुए आगे बढ़ गई. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कार में आग लगा दी, जिसके बाद स्थिति संभालने के लिए पुलिस बल को मौके पर बुलाना पड़ा.
झनकी गांव के बाजार में मची अफरा-तफरी
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम झनकी गांव में साप्ताहिक बाजार लगा था, जहां खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार कार भीड़ में घुस गई और पांच लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में उत्तम धुर्वे की जान चली गई, जबकि पुरुषोत्तम लाल, विवेक, नरबद और जनक घायल हो गए. सभी घायलों को बजाग स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. इनमें से दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है. हादसे के बाद बाजार में अफरा-तफरी फैल गई और गुस्साए ग्रामीणों ने कार को आग के हवाले कर दिया.
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
घटना की गंभीरता को देखते हुए आसपास के थानों से पुलिस बल बुलाया गया. डिंडौरी के एसपी आशीष खरे ने बताया कि उन्होंने एसडीओपी को घटनास्थल पर भेजा है और पुलिस की टीमें मामले से जुड़ी जानकारी जुटा रही हैं. पुलिस हादसे के कारणों और कार चालक से संबंधित पहलुओं की जांच कर रही है. वहीं, वाहन में आग लगाए जाने के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है. पुलिस की कोशिश स्थिति को नियंत्रित करने और मामले की जांच आगे बढ़ाने की है.
ये भी पढ़ें: ग्वालियर में बेकाबू ट्रक का कहर, मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की दर्दनाक मौत
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News