MP News 31 July 2025: मध्यप्रदेश की ताजा खबरें-एक क्लिक में पढ़ें | Hari Bhoomi – haribhoomi.com

MP News 31 July 2025
MP News Live Today 31 July 2025: मध्य प्रदेश में गुरुवार (31 जुलाई) को कहां क्या हुआ? जानिए राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम, शिक्षा, स्वास्थ्य, ट्रांसफर लिस्ट और अन्य बड़ी खबरों का लाइव अपडेट। दिनभर की हर जरूरी जानकारी अब एक ही जगह- बिना स्क्रॉल किए, बिना गूगल किए। यह लाइव ब्लॉग मध्य प्रदेश की ताज़ा और जरूरी खबरों को संक्षेप में पेश करता है। शहर, कस्बे और गांव से जुड़ी हर जरूरी खबर, जिसके बारे में आप जानना चाहते हैं- एक क्लिक में पढ़ें।
MP News 31 July 2025 ताज़ा अपडेट्स
सीएम मोहन जाएंगे दिल्ली 
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव गुरुवार को दिल्ली दौरे पर रहेंगे। सीएम मोहन बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट 2025 में सहभागिता करेंगे। मध्यप्रदेश को वैश्विक टेक्सटाइल मानचित्र पर स्थापित करने दिल्ली में 31 जुलाई को समिट होगी। समिट टेक्सटाइल और अपैरल उद्योगों का एक महत्वपूर्ण दो दिवसीय वैश्विक आयोजन है। कार्यक्रम में वैश्विक उद्योग जगत के निवेशक सहभागिता करेंगे। वैश्विक टेक्सटाइल ब्रांड्स के प्रमुखों के साथ राउंड टेबल चर्चा होगी।

MP विधानसभा मानसून सत्र का चौथा दिन 
मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का गुरुवार को चौथा दिन है। कांग्रेस प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल करेगी। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विधानसभा अध्यक्ष को ध्यानाकर्षण प्रस्ताव विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा है। इस पर प्रश्नोत्तर काल के बाद चर्चा होगी। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, फूल सिंह बरैया और जयवर्धन सिंह ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था को लेकर सरकार से जवाब मांगेंगे। 
इन जिलों में बारिश का अलर्ट 
मध्यप्रदेश में बारिश का दौर जारी है। कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। मौसम विभाग ने नीमच, मंदसौर, श्योपुर, मुरैना, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और मंडला में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बाकी जिलों में गरज-चमक और हल्की बारिश का यलो अलर्ट है।
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News