MP Breaking News Today 18 August 2025 Highlights: मध्यप्रदेश में सोमवार यानी 18 अगस्त को कहां क्या खास हो रहा है, इसकी सभी महत्वपूर्ण अपडेट्स के लिए ZEEMPCG के साथ बने रहिए. इसमें भोपाल समेत पूरे प्रदेश की राजनीति, साहित्य, अपराध और संस्कृति से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें शामिल हैं, ताकि आप हर जिले की हलचल पर नज़र रख सकें.
Trending Photos
MP News Today 18 August 2025 Highlights: मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ समेत देश-दुनिया में आज सोमवार यानी 18 अगस्त को कहां क्या चल रहा है. हर छोटी-बड़ी खबर के पल-पल की अपडेट ‘एमपी टॉप न्यूज टुडे’ आपके लिए लेकर आ रहा है. जहां एक ही क्लिक में आपको सभी जानकारी एक साथ मिल जाएगी. इसलिए हर खबर जानने के लिए बने रहिए ZEEMPCG के साथ.
भोपाल-इंदौर में सोना-चांदी की कीमत
मध्य प्रदेश में आज फिर सोना चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा है. इसके अलावा, छत्तीसगढ़ की राजधानी में भी यही हाल देखने को मिल रहा है. आइए आज इंदौर, भोपाल और रायपुर में सोना चांदी के ताजा भाव के बारे में विस्तार से बताते हैं.
मध्य प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम?
मध्य प्रदेश में एक बार फिर से मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. रविवार को इंदौर, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. अब तक 31.3% मानसून कोटा पूरा हो चुका है. झाबुआ, आलीराजपुर, सीहोर, नर्मदापुरम और धार सहित कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है. आइए आपका आज के मौसम के बारे में बताते हैं.
मैहरः हिंदू युवक की हत्या के बाद तनाव
मध्य प्रदेश के मैहर जिले के ग्राम बिगौड़ी में हिंदू युवक की हत्या के बाद हिंसा भड़क उठी. महापंचायत और रैली के दौरान भीड़ ने आरोपी साहिल खान के घर में आग लगा दी. यह पूरी घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई, जिसके बाद तनाव बढ़ गया. हालात काबू में रखने के लिए गांव को पुलिस छावनी में बदल दिया गया.
सीएम ने सी.पी. राधाकृष्णन को दी बधाई
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाए जाने पर बधाई दी. उन्होंने उन्हें सुयोग्य और कर्मठ व्यक्तित्व बताते हुए NDA गठबंधन की ओर से मिली इस जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं.
सीएम ने केंद्रीय वित्त मंत्री को दी बधाई
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने प्रार्थना की कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के उनके प्रयास सफल होते रहें. साथ ही उनकी दीर्घायु, स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना भी की.
श्योपुर में आज भी खाद की किल्लत ?
मध्य प्रदेश के श्योपुर में खाद उर्वरक की कतार कम होने का नाम नहीं ले रही है. लगातार बढ़ती खाद की किल्लत से जूझ किसान रात तीन बजे से लाइनों में बैठे हुए हैं. गृहस्थी का काम छोड़ महिलाएं रात से लाइनों में लगी हैं. इस उम्मीद में की आज खाद मिलेगा, पिछले कहीं दिनों से लगातार खाद की लाइन बरकरार है, लेकिन सरकार इसका समाधान करने मे विफल दिखाई दे रही है.
ग्वालियरः पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में बर्थडे पार्टी के दौरान युवक ने लाइसेंसी राइफल से हर्ष फायरिंग की. प्रतिबंध के बावजूद ऐसे मामले थम नहीं रहे हैं. युवक राम गुर्जर ने फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और कड़ी कार्रवाई की तैयारी में है.
मंडलाः इलाज के दौरान छात्रा की मौत
मंडला के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय निवास की कक्षा 10वीं की छात्रा शिल्पा मरावी की नागपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई. 15 अगस्त को सर्दी-जुखाम और बुखार से बीमार हुई शिल्पा सहित 15 छात्र-छात्राओं को अस्पताल ले जाया गया था. लापरवाही को लेकर विद्यालय प्रबंधन पर सवाल उठ रहे हैं.
बीजापुर में IED ब्लास्ट, जवान शहीद
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में भोपालपटनम थाना क्षेत्र में माओवादी विरोधी अभियान के दौरान DRG जवान नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आ गए. इस घटना में एक जवान शहीद हो गया, जबकि तीन जवान घायल हुए हैं. घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है.
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी. आपके जिले की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.