Feedback
नंबर 1
27 दिसंबर 2024 का मूलांक 9 और भाग्यांक 2 है. अंक 1 के लिए आज का दिन सुख सौख्य और उूर्जा उत्साह बनाए रखने वाला है. आर्थिक अनुबंधों में सफलता मिलेगी. धैर्य और धर्म का पालन रखेंगे. लक्ष्य पर फोकस बनाए रखेंगे. करीबियों का साथ सहयोग पाएंगे. अवसरों का लाभ उठाएंगे. अनुशासन और आज्ञाकारिता रखेंगे. सूझबूझ से आगे बढ़ते रहेंगे. सूर्य के अंक 1 के व्यक्तिं की बातों में स्पष्टता और सच्चाई होती है. व्यक्तित्व में शालीन होते हैं. आत्मविश्वास से भरे होते हैं. आज इन्हें उच्च मनोबल का लाभ मिलेगा. स्मरणशक्ति को बल मिलेगा. संतुलन व सामंजस्य पर जोर बनाए रखेंगे. सहज व्यवहार रखेंगे. तेजी से कार्य करेंगे.
मनी मुद्रा- कार्यव्यवस्था मजबूत बनाए रखेंगे. संसाधनों पर ध्यान देंगे. आर्थिक मामलों अनुकूलन रहेगा. करियर व्यापार पर ध्यान देंगे. पेशेवर साथियों की मदद मिलेगी. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. पद प्रतिष्ठा में वृद्धि बनी रहेगी. कामकाज में उछाल रहेगा. हड़बड़ी न दिखाएं. नियंत्रित गति से आगे बढ़ेंगे.
पर्सनल लाइफ- मित्रगणों में सामंजस्य रहेगा. परस्पर भरोसा बढ़ेगा. परिजनों की प्रसन्नता बढ़ाएंगे. रिश्तेदार सहायक होंगे. संपर्क संवाद सकारात्मक बना रहेगा. भावनात्मक स्पष्टता बनाए रहेंगे. वाण्ी व्यवहार में धैर्य दिखाएंगे. निजी संबंध संवारेंगे. मन का मामले पक्ष में रहेंगे. सभी सहायक होंगे.
हेल्थ ऐंड लिविंग- रचनात्मकता बनाए रखेंगे. जिम्मेदारी निभाएंगे. उूर्जावान रहेंगे. सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी. स्वास्थ्य पर ध्यान देंगे. खानपान संवारेंगे.
फेवरेट नंबर- 1 2 3 6 7 9
फेवरेट कलर- चेरी रेड
एलर्ट्स- कार्य समय से करें. जोखिम लेने से बचें. अविश्वास न रखें.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू