Feedback
नंबर 4
15 दिसंबर 2024 का मूलांक 6 और भाग्यांक 8 है. अंक 4 के लिए आज का दिन सभी क्षेत्रों में शुभता का संचारक है. करियर कारोबार में तेजगति बनाए रखेंगे. पेशेवर फोकस बढ़ाएंगे. वरिष्ठजन सहयोगी होंगे. जिम्मेदारों का सहयोग बना रहेगा. प्रबंधकीय कार्यां में गति बनी रहेगी. योग्यजनों की सलाह से आगे बढेंगे. नियमों को बनाए रखेंगे. लाभ प्रतिशत संवरेगा. प्रभाव बढ़त पाएगा. समकक्ष सहायक होंगे. राहु के अंक 4 के व्यक्ति अनुभव से बहुत कुछ सीखते हैं. इनकी निर्णय क्षमता के लोग कायल होते हैं. सूझबूझ से काम लेते हैं. औरों की कमजोरियों का लाभ उठाते हैं. आज इन्हें सक्रियता बढ़ाना है. लक्ष्य पर जोर देना है. सहज सफलता बनी रहेगी.
मनी मुद्रा- भेंटवार्ताओं में सक्रिय रहेंगे. कार्य व्यापार में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन दिखाएंगे. विविध मामलों में नवाचार बढ़ेगा. अवसरों को भुनाएंगे. प्रलोभन में न आएं. मेहनत से जगह बनाएंगे. कला कौशल में वृद्धि होगी. कामकाज में बेहतर प्रदर्शन रखेंगे. तेजी से आगे आने का प्रयास रहेगा. लाभ विस्तार संवार पर रहेगा.
पर्सनल लाइफ- भावनात्मक संतुलन रखेंगे. भरोसा जीतने मे सफल होंगे. सकारात्मक व्यवहार से सभी प्रसन्न होंगे. परिवार का सहयोग मिलेगा. वचन पूरा करेंगे. संबंधियों के साथ आनंद से रहेंगे. निजी संबंधों में सामंजस्यता बनाए रखेंगे. प्रेम में शुभता रहेगी.
हेल्थ ऐंड लिविंग- विनय विवेक बल पाएगा. साहस रखेंगे. धैर्य दिखाएंगे. मितभाषी रहेंगे. जल्दबाजी से बचेंगे. व्यवस्था संवारेंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. उत्साह मनोबल बढ़ेगा.
फेवरेट नंबर- 1 2 4 6 7 8
फेवरेट कलर- रेड ब्राउन
एलर्ट्स- अतिउत्साह न दिखाएं. चूक से बचें. फोकस बढ़ाएं.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू