Feedback
नंबर 7
28 जनवरी 2025 का मूलांक 1 और भाग्यांक 2 है. अंक 7 के लिए आज का दिन श्रेष्ठ विषयों को गति देने वाला है. साहस पराक्रम बनाए रखेंगे.घर में हर्ष आनंद रहेगा. सभी मोर्चां पर सफल होंगे. सामंजस्यता व सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे. भव्य आयोजनों की रूपरेखा बनेगी. सुखकर अवसर बढ़ेंगे. चहुंओर शुभता का संचार रहेगा. सबका साथ बनाए रखेंगे. केतु के अंक 7 के व्यक्ति स्पष्टवादी होते हैं. गरिमा गोपनीयता रखते हैं. परिस्थिति पर नियंत्रण होता है. आज इन्हें विविध विषयों में रुचि बढ़़ाना है. कार्य व्यापार पर फोकस रहेगा. चर्चा संवाद में प्रभावी रहेंगे. वरिष्ठों का साथ समर्थन प्राप्त रहेगा. अपेक्षा के अनुरूप परिणाम बनेंगे.
मनी मुद्रा- कार्य व्यापार वक्त पर करेंगे. पदोन्नति व स्थानांतरण के अवसर बनेंगे. जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे. सहयोगियों का भरोसा जीतेंगे. वरिष्ठों से भेंट होगी. साहस पराक्रम से महत्वपूर्ण कार्य गति पाएंगे. लाभ बढ़त पर बनाए रहेंगे. पेशेवर विषयों में सक्रियता आएगी. सकारात्मक परिणाम बनेंगे.
पर्सनल लाइफ- व्यक्तिगत मामले संवार पर रहेंगे. संपर्क संवाद बेहतर होंगे. हड़बड़ी से बचेंगे. रिश्ते मनोनुकूल रहेंगे. प्रेम स्नेह के प्रयासों पर जोर देंगे. जरूरी बात कह पाएंगे. भावनात्मक मामलों में मजबूती रह़ेगी. सभी के प्रति धैर्य धारण बनाए रखेंगे. घर में शुभता का संचार रहेगा.
हेल्थ ऐंड लिविंग- सुविधाओं पर ध्यान देंगे. रहन सहन आकर्षक रहेगा. साज संवार रखेंगे. सक्रियता से आगे बढ़ेंगे. सेहत अच्छी रहेगी. स्वयं पर ध्यान देंगे. मनोबल उूंचा रहेगा.
फेवरेट नंबर- 1 2 4 7 8 9
फेवरेट कलर- लालचंदन
एलर्ट्स- संकीर्णता और पूर्वाग्रह त्यागें. भावुकता में न आएं. वचन रखें.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू