Feedback
मूलांक 7: जिन लोगों का जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 7 है.
नंबर 7- 3 मई 2025 का मूलांक 3 और भाग्यांक 8 है. अंक 7 के लिए आज का दिन कामकाज में निरंतरता बनाए रखने में सहयोगी है. कामकाजी क्षेत्रों में बेहतर बने रहेंगे. मित्रजनों व बंधुओं का सहयोग पाएंगे. विभिन्न मामलों में गति आएगी. सहज सफलताओं से उत्साहित रहेंगे. प्रयासों को आगे बढ़ाएंगे. लक्ष्य हासिल करेंगे. फोकस बनाए रखेंगे. नवीन विषयों पर रुचि बढ़ाएंगे. केतु के अंक 7 के व्यक्ति तकनीक की गहरी सूझबूझ रखते हैं. सौंपे गए कार्य को जिम्मेदारी से पूरा करते हैं. आज इन्हें साहस पराक्रम बढ़ाना है. सूचना संपर्क पर जोर रखेंगे. व्यवस्था पर ध्यान देंगे. व्यक्तित्व प्रभावशाली बना रहेगा. पेशेवरता अपनाएंगे. चर्चा संवाद में प्रभावी रहेंगे.
मनी मुद्रा- कामकाज में हरसंभव प्रयास बनाए रखेंगे. साहस पराक्रम से काम लेंगे. लाभ का प्रतिशत अच्छा रहेगा. विभिन्न योजनाएं गति लेंगी. वाणिज्यिक विषयों में रुटीन रखेंगे. पद प्रतिष्ठा प्रभाव बढ़त पर रहेंगे. प्रबंधकीय एवं प्रशासकीय विषयों में प्रभावी रहेंगे. प्रतिभा संवार पाएगी. आर्थिक गतिविधी संवरेगी.
पर्सनल लाइफ- परिवार में हर्ष आनंद का वातावरण रहेगा. परस्पर खुशियां बढ़ाएंगे. अपनों का विश्वास जीतेंगे. सुखद पल बनाए रखेंगे. प्रियजनों संग हर्ष आनंद से रहेंगे. निजी संबंधों में सुधार बना रहेगा. संकोच में कमी आएगी. जरूरी बात साझा करेंगे. उत्साहित रहेंगे.
हेल्थ ऐंड लिविंग- सुख सौख्य बनाए रहेंंगे. अतिथि का सत्कार करेंगे. खानपान आकर्षक होगा. भरोसा जीतेंगे. स्वास्थ्य पर जोर देंगे. संबंधों को संवारेंगे.
फेवरेट नंबर- 1 2 3 4 7 8
फेवरेट कलर्स- लहसुनिया
एलर्ट्स- तथ्यों की जांच करें. बातों पर जल्द भरोसा न करें. बड़ी सोच रखें.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू