Munger News: नोट्रेडेम एकेडमी में ‘परंपरा-द प्राइड ऑफ इंडिया’ की दिखी झलक – Hindustan

Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। नोट्रे डेम एकेडमी, जमालपुर में 14 और 15 अक्टूबर को दो दिवसीय जूनियर वार्षिक समारोह 2026 का आयोजन किया गया। ‘परंपरा-द प्राइड ऑफ इंडिया’ विषय पर आधारित इस समारोह में भारत की सांस्कृतिक विरासत, विविधता और राष्ट्रीय एकता की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम के माध्यम से संदेश दिया गया कि भाषा, धर्म, परंपरा और संस्कृति की विविधताओं के बावजूद पूरा देश एक सूत्र में बंधा है। विद्यालय के प्राथमिक वर्ग के विद्यार्थियों ने एक्शन सॉन्ग, सामूहिक गायन, विभिन्न राज्यों के लोकनृत्य और लघु नाटकों की प्रस्तुति दी। इन कार्यक्रमों के जरिए बच्चों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का परिचय दिया।
समारोह को सफल बनाने में विद्यार्थियों, शिक्षकों, प्रधानाध्यापिका सिस्टर मैरी सुप्रिया एसएनडी और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के समापन पर शांति, सद्भाव और मानवता का संदेश दिया गया। ‘एक धरती, एक आकाश, एक मानव परिवार-शांति की शुरुआत हृदय से होती है’ के संदेश के साथ समारोह ने भारतीय संस्कृति, विविधता में एकता और राष्ट्रीय गौरव का महत्व रेखांकित किया। विद्यालय ने ऐसे आयोजनों के माध्यम से जिम्मेदार, संवेदनशील और अपनी संस्कृति से जुड़े नागरिकों के निर्माण की प्रतिबद्धता दोहराई।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News