Munger News: मुंगेर में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा, कटाव से दर्जनों घर जलमग्न, अलर्ट पर प्रशासन – Zee News

Munger News: बिहार के मुंगेर में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ने से बाढ़ और कटाव ने तबाही मचाई है. कुतलुपुर पंचायत में कई घर गंगा में समा गए, 100 से अधिक घर खतरे में हैं. प्रशासन ने राहत कार्य शुरू किया है और एसडीआरएफ ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा.
Trending Photos
Munger News: बिहार के मुंगेर में गंगा नदी के जलस्तर में एक बार फिर से तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. इसके कारण एक बार फिर से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो रही है. शनिवार को गंगा का जलस्तर खतरे के लाल निशान से 26 सेंटीमीटर नीचे बह रही है. सदर प्रखंड के गंगापार कुतलुपुर पंचायत के वार्ड संख्या- छह में गंगा कटाव के कारण आधा दर्जन से अधिक घर भीषण कटाव की चपेट में आने से गंगा में विलीन हो गया. वहीं कटाव को देख जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पीणीकर के निर्देश पर कटाव रोधी कार्य शुरू कर दिया है, लेकिन तेजी से हो रहे कटाव को देख जिला प्रशासन के निर्देश पर एसडीआरएफ टीम वार्ड संख्या 6 गंगा किनारे रह रहे लोगो को घर खाली करने का निर्देश दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Munger News: दो जगह, दो घटना, पानी में डूबने से 2 लोगों की मौत

इधर वार्ड संख्या-छह में तेजी से कटाव होने के कारण ग्रामीण भयभीत हैं. ग्रामीणों के अनुसार वार्ड संख्या-छह में 100 से अधिक घरों पर संकट का बादल मंडरा रहा है. उन्होंने बताया की यह पंचायत पूरी तरह मुख्यलाय से भंग हो गया और चारो तरह सिर्फ पानी -पानी है. वही बरियारपुर में गंगा का पानी विधुत सब स्टेशन में प्रवेश कर गया है, जिसके कारण कर्मियों को को काफी परेशानी हो रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

बताते चलें कि जिले के कुल नौ में से छह प्रखंडों के कुल 33 पंचायत जल से प्रभावित होते हैं. इसमें सदर के आठ, जमालपुर के पांच, धरहरा के तीन, बरियारपुर के 11, हवेली खड़गपुर के चार तथा असरगंज के दो पंचायत शामिल हैं. इसमें 18 पंचायत बाढ़ से पूरी तरह प्रभावित होते हैं, जबकि 15 पंचायत आंशिक रुप से प्रभावित होते हैं. इनमें सदर प्रखंड का कुतलुपुर, जाफरनगर, टीकारामपुर, तारापुर दियारा, महुली, मय, नौवागढ़ी उत्तरी तथा नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत शामिल है. जबकि बरियारपुर का कल्याण टोला, हरिणमार, झौवाबहियार, करहरिया पश्चिम, करहरिया दक्षिण, बरियारपुर पश्चिम, पड़िया, निरपुर, करहरिया पूर्वी, बरियारपुर उत्तरी तथा रतनपुर पंचायत, जमालपुर प्रखंड का सिंघिया, पड़हम, रामपुरकला, इंदरूख पश्चिम तथा ईटहरी, धरहरा का बाहाचौकी, हेमजापुर तथा शिवकुंड, हवेली खड़गपुर का तेलियाडीह, अग्रहण, बहिरा तथा नाकी एवं असरगंज प्रखंउ का अमैया तथा चौड़गांव पंचायत शामिल है.
इनपुट- प्रशांत कुमार
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi  हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
 
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News