Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। आयकर विभाग के टीडीएस प्रकोष्ठ ने शहर के जूरन छपरा स्थित एक निजी अस्पताल का सर्वे किया। प्रकोष्ठ के अधिकारियों के नेतृत्व में टीम दोपहर करीब एक बजे अस्पताल पर धावा बोला। टीम के पहुंचने की सूचना मिलते ही इलाके में हडकंप मच गया। दवा की कई दुकानों के शटर धड़ाधड़ बंद हो गए।सर्वे के दौरान टीम ने निजी अस्पताल के प्रबंधन से जुड़े कर्मियों से लेनदेन के कागजात मांगे। साथ ही वहां मौजूद सभी कागजातों को अपने कब्जे में ले लिया। आयकर सूत्रों ने बताया कि अस्पताल द्वारा लेनदेन से जुड़े गलत तथ्य आयकर रिटर्न में दिखाया गया है।
आयकर विवरणी भरने में हुई गलतियों का मिलान किया जा रहा है। किसी भी तरह से नियमों का उल्लंघन होने पर आयकर अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। बताया कि विवरणी में दी गई जानकारी का मिलान अस्पताल से मिले लेनदेन के कागजातों से किया जा रहा है। वास्तविक स्थिति का पता सर्वे समाप्त होने के बाद ही चल जाएगा। सर्वे देर रात तक जारी था।
Loading videos…
Loading videos…
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play