Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। एके-47 जब्ती मामले में जेल में बंद ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के राहुल नगर निवासी भैरव त्रिपाठी के परिजनों पर दस लाख रुपये रंगदारी नहीं देने पर घर में घुसकर पिटाई करने का आरोप लगाया गया है। यह आरोप राहुल नगर (चांदनी चौक) के कुमार अभिनव ने लगाया है। इस संबंध में उसने ब्रह्मपुरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें भैरव त्रिपाठी के दो पुत्रों आयुष कुमार, आरव कुमार, पत्नी व बेटी सहित तीन-चार अज्ञात को आरोपित बनाया है। एफआईआर में कुमार अभिनव ने कहा है कि कुछ दिन पहले उसके पिता सोनेलाल राय को चांदनी चौक पर आयुष कुमार व आरव कुमार ने घेर लिया।
दोनों ने उसके पिता को कहा कि तुमलोग ज्यादा पैसा कमाते हो। दस लाख रुपया रंगदारी देनी होगी। अगर रंगदारी नहीं दी तो पूरे परिवार की हत्या कर देंगे। इससे इनकार करने पर 19 अक्तूबर की शाम लगभग छह बजे सभी आरोपित उसके घर में घुस आए। आरोपित लोहे की रॉड व बैट से उनके पिता की बुरी तरह पिटाई करने लगे। इससे उनके पिता सोनेलाल राय गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका दांत टूट गया। गंभीर स्थिति में उन्हें ब्रह्मपुरा के एक निजी अस्पताल की आईसीयू में भर्ती कराया गया है। जब वह बचाने आया तो उसे भी पिस्टल के बट से मार कर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play