Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आमगोला स्थित सुख शांति भवन में रविवार को ब्रह्माकुमारीज मेडिकल विंग एवं रोटरी आम्रपाली की ओर से स्वास्थ्य जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। इसमें न्यूरोथेरेपिस्ट विपिन पाठक ने नियमित दिनचर्या और पानी पीने की सही विधि की जानकारी दी। उन्होंने पानी धीरे-धीरे और छोटे घूंट में पीने, सुबह गुनगुना पानी लेने तथा सोते समय बाईं करवट लेटने जैसे उपाय बताए। वहीं, क्लिनिक में डॉ. रामजी प्रसाद, डॉ. नवीन कुमार एवं डॉ. फनीश चंद्र ने 42 मरीजों की जांच की। कार्यक्रम में एचएल गुप्ता, प्रो. आनंद स्वरूप सिंह, मोहन सिन्हा, अंजू श्रीवास्तव, रजनी कुमारी, मीना और महेश सहित अन्य थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play