Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। मुजफ्फरपुर की रहनेवाली बिहार वुशू एसोसिएशन की महासचिव सुमन मिश्रा को वुशू एसोसिएशन ऑफ इंडिया का संयुक्त सचिव बनाया गया है। 8 अक्तूबर को मेरठ में आयोजित वार्षिक आमसभा में उनके नाम की घोषणा की गई। बिहार वुशू एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अमूल्य कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकुट मणि, उपाध्यक्ष सतीश कुमार झा, मुजफ्फरपुर वुशू एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील कुमार, महासचिव ईशा मिश्रा, सपना राणा, गेसू कुमारी, भानु प्रिया ने कहा कि उनका वुशू एसोसिएशन ऑफ इंडिया की कार्यकारिणी में संयुक्त सचिव के रूप में शामिल होना पूरे राज्य के लिए हर्ष का विषय है। जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार ने भी सुमन मिश्रा को बधाई दी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play