Najam Sethi On Operation Sindoor: 'भारत दनादन मिसाइलें दागता रहा…', पाकिस्तानी पत्रकार नजम सेठी ने – ABP News

भारत और पाकिस्तान के बीच 7 से 10 मई 2025 तक चले संघर्ष के बाद पाकिस्तान सरकार और सेना ने 14 अगस्त को अपने सैनिकों को मेडल देकर जीत का जश्न मनाया. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने कहा कि पाकिस्तान ने भारत का मुकाबला मजबूती से किया, लेकिन पाकिस्तान के ही लोग इन दावों को झूठा बता रहे हैं.
पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व पीएम नवाज शरीफ के करीबी नजम सेठी ने समा टीवी पर एक कार्यक्रम में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान की सबसे बड़ी कमजोरी सामने आई है कि हमारे पास एयर डिफेंस सिस्टम ही नहीं है. भारत ने दनादन मिसाइलें दागीं और हमारी सेना उन्हें रोकने में पूरी तरह विफल रही. उनकी मिसाइलें हमारे एयर बेस तक आराम से पहुंचीं. उन्होंने भारत के S-400 और एडवांस डिफेंस टक्नीक का जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तान के पास ऐसी क्षमता बिल्कुल नहीं है. बता दें कि भारत की मिसाइल ने पाकिस्तानी एयर डिफेंस  HQ-9 को तबाह कर दिया था, जिसे चीन ने दिया था.

Huge admission on Op Sindoor- India hit our camps & airbases with precision missiles. We couldn’t stop them. But India stopped ours. India showed ability to hit our parked aircrafts but we couldn’t hit theirs.

– Najam Sethi ruins Field Marshal’s partypic.twitter.com/ak4OPenybF

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सेठी के इस इंटरव्यू की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसमें वे साफ कहते हैं कि पाकिस्तान की सेना भारत को कोई बड़ा जवाबी हमला नहीं कर सकी. यही कारण है कि पाकिस्तान के जीत के दावे अब सवालों के घेरे में हैं. वीडियो को अन्टोल्ड पाकिस्तान ने पोस्ट किया है. 
परमाणु हथियारों की चेतावनी
नजम सेठी ने यह भी कहा कि अगर भारत ने लाहौर में घुसपैठ की, कराची बंदरगाह पर कब्जा किया या सिंधु जल संधि तोड़कर पानी रोक दिया तो पाकिस्तान परमाणु हथियार चलाने से पीछे नहीं हटेगा. हालांकि, इससे पहले पाकिस्तानी आर्मी जनरल आसिम मुनीर ने भी अमेरिका में भारत के खिलाफ न्यूक्लियर मिसाइल इस्तेमाल करने की धमकी दे चुके हैं.
भारत की बढ़त और पाकिस्तान की चिंता
विशेषज्ञों का मानना है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने स्पष्ट रूप से सामरिक बढ़त हासिल की है. पाकिस्तान के पास न तो पर्याप्त एयर डिफेंस सिस्टम है और न ही मिसाइल इंटरसेप्शन की तकनीक. इस वजह से पाकिस्तान की सुरक्षा कमजोर पड़ रही है और यही असुरक्षा उसे बार-बार परमाणु हथियारों की धमकी देने को मजबूर कर रही है.
ये भी पढ़ें: युद्ध खत्म करने को लेकर पुतिन ने रखी जेलेंस्की के सामने शर्त, कहा- हम छोड़ देंगे यूक्रेन की जमीन, लेकिन…

Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News