शहर
नालंदा के शीतला मंदिर में भगदड़
बिहार में आज यानी मंगलवार 31 मार्च को नालंदा स्थित बिहार शरीफ के मघड़ा स्थित शीतला मंदिर में भगदड़ मच गई। भगदड़ के दौरान कई श्रद्धालु नीचे गिर गए और भारी भीड़ के बीच दब गए। इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत की खबर है, जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है।
बताया जा रहा है कि मंदिर में बहुत अधिक भीड़ थी, जिसके कारण यह भगदड़ मची। बता दें कि आज मघड़ा स्थित शीतला मंदिर में पूजा करने के लिए सैकड़ों लोग पहुंचे थे। भीड़ ज्यादा होने के चलते यह हादसा हुआ।
भगदड़ की जानकारी मिलते ही दीपनगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने पहुंचते ही यहां राहत और बचाव कार्य चलाया। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों की मदद से सभी घायलों को नजदीकी मॉडल अस्पताल में पहुंचाया गया। मृतकों को मॉर्च्युरी में भेजा जा रहा है। राहत और बचाव कार्य अब भी जारी है।
दुर्घटना के समय मंदिर में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मंदिर में भारी भीड़ उमड़ी थी। स्थानीय अधिकारियों ने भी पुष्टि की है कि भगदड़ में लगभग 10-12 श्रद्धालु घायल हुए हैं।
बता दें कि हर मंगलवार को नालंदा के इस शीतला मंदिर में पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। मंगलवार को हजारों भक्त यहां होने वाले अनुष्ठानों में भाग लेने के लिए आते हैं। आज यानी मंगलवार 31 मार्च को भारी भीड़ के कारण हालत बिगड़ गए और भगदड़ मच गई, जिसमें 8 श्रद्धालुओं की मौत की खबर है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी… और देखें