Nawada News: नवादा के अमझर कुंड से IIT रुड़की के छात्र का शव बरामद किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, 3 दोस्त ककोलत जलप्रपात घूमने के लिए गए थे, लेकिन वो बंद मिला. फिर वो प्रतिबंधित अमझर कुंड पहुंच गए. जहां नहाने के दौरान एक की मौत हो गई.
Trending Photos
Nawada News: नवादा जिले के थाली थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित अमझर कुंड में स्नान करते समय बीटेक रुड़की के 21 वर्षीय छात्र धर्मराज कुमार की डूबने से मौत हो गई. यह घटना मंगलवार (19 मई) शाम करीब 5 बजे की है. शव बरामद होने के बाद मृतक के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की है. मिली जानकारी के अनुसार, धर्मराज कुमार अपने दो दोस्तों के साथ ककोलत जलप्रपात घूमने और नहाने के लिए हैं. मंगलवार को जलप्रपात बंद होने के कारण तीनों युवक जंगल के रास्ते करीब आधा किलोमीटर पैदल चलकर प्रतिबंधित अमझर कुंड पहुंच गए.
वहां संकरे पथरीले रास्ते से होते हुए तालाब के किनारे पहुचकर, उन्होंने नहाना शुरू कर दिया. इसी दौरान उसके एक दोस्त ने पुलिस को सूचना दी कि धर्मराज गहरे पानी में डूब गया है. उसके दोस्तों ने तुरंत पुलिस को इस बात की जानकारी दी. सूचना मिलते ही थाली थाना पुलिस और वन विभाग की एक टीम स्थानीय गोताखोरों के साथ, तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. मंगलवार (19 मई) रात से बुधवार (20 मई) सुबह तक चले तलाशी अभियान के बाद शव बरामद कर लिया गया. पुलिस ने धर्मराज के दोनों दोस्तों को थाने में हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि ये तीनों युवक आपस में गहरे दोस्त थे. मृतक धर्मराज कुमार, वारसलीगंज थाना क्षेत्र में आने वाले बेलधा गांव के निवासी हेमंत राज का बेटा था. उसके पिता CRPF जवान हैं और वर्तमान में असम में तैनात हैं.
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर सहयोग शिविर में दिव्यांग को मिली खराब ट्राईसाइकिल, बाइक से खींच पहुंचा घर
बुधवार (20 मई) को शव बरामद होने के बाद, जब सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जा रहा था, तो उसके पिता ने किसी साजिश की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच के लिए इसे CBI को सौंपने की मांग की. वन विभाग के फॉरेस्टर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि अमझर कुंड प्रशासन ने प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित है और यह जगह अत्यधिक खतरनाक है. इसके बावजूद युवक वहां स्नान करने चले गए थे. थाना प्रभारी दीपक कुमार ने जानकारी दी कि मामले की जांच की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उनके दोस्तों ने डूबने से मौत होने की बात कही है.
रिपोर्ट: यशवंत सिन्हा
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.