NEET UG परीक्षा में हिंदी छात्रों को थमाया अंग्रेजी प्रश्न पत्र, रात 10 बजे तक चला बवाल – NewsBytes

झारखंड के पलामू स्थित योद्ध सिंह नामधारी महिला कॉलेज में NEET UG परीक्षा के दौरान एक बड़ी गड़बड़ी सामने आई। यहां हिंदी माध्यम के लगभग 45 छात्रों को गलती से अंग्रेजी भाषा के प्रश्न पत्र दे दिए गए। इस गलती की वजह से छात्रों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और परीक्षा बीच में ही बाधित हो गई। काफी हंगामे के बाद परीक्षा शाम 6 बजे फिर से शुरू हुई और रात 10 बजे तक चली।
इस केंद्र पर कुल 360 उम्मीदवारों में से लगभग 45 छात्र इस समस्या से प्रभावित हुए। लंबे इंतजार के दौरान छात्रों को नाश्ता और रात का भोजन भी मुहैया कराया गया। इसके साथ ही उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए परिवहन की व्यवस्था भी की गई थी। अधिकारियों ने साफ किया कि यह गड़बड़ी सिर्फ इसी एक केंद्र पर हुई थी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) इस पूरी घटना की जांच में जुट गई है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News