—विज्ञापन—
Netflix India Top 1 Trending Movie: नेटफ्लिक्स पर कुछ समय पहले पुलकित सम्राट की नई सीरीज ‘ग्लोरी’ रिलीज हुई थी, लेकिन अब इस सीरीज को इस नई साउथ कॉमेडी फिल्म ने धूम चटा दी है. यह मूवी नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है.
नेटफ्लिक्स पर कुछ दिन पहले पुलकित सम्राट की थ्रिलर सीरीज रिलीज हुई. कुछ समय तक यह टॉप ट्रेडिंग लिस्ट पर नंबर 1 बनी. लेकिन अब इस मलयालम फिल्म ने इसे पछाड़ दिया है.
अब Netflix पर मलयालम फिल्म ‘भरतनाट्यम 2: मोहिनीअट्टम’ (Bharathanatyam 2: Mohiniyattam) नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म की जबरदस्त डार्क कॉमेडी और सस्पेंस के आगे पुलकित सम्राट और दिव्येंदु शर्मा की नई स्पोर्ट्स-क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘ग्लोरी’ (Glory).
यह 2024 की फिल्म ‘भरतनाट्यम’ का सीक्वल है, जिसकी कहानी डार्क कॉमेडी से भरी हुई है. फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने पिता की मृत्यु के बाद उनके गुप्त रहस्यों को छुपाने की कोशिश में एक के बाद एक कई हास्यास्पद और खतरनाक परिस्थितियों में फंसता जाता है.
इस फिल्म में साईजू कुरुप, सूरज वेंजारामूडु और जगदीश जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है. क्रिटिक्स ने इसे एक बेहतरीन “सिचुएशनल कॉमेडी” बताया है. अगर आप भी कॉमेडी के शौकीन हैं, तो यह मूवी आपके लिए है.
पुलकित सम्राट की थ्रिलर सीरीज ग्लोरी बॉक्सिंग आधारित मर्डर मिस्ट्री है, जिसे भी ओटीटी पर काफी पसंद किया जा रहा है. लेकिन ‘भरतनाट्यम 2’ की हल्की-फुल्की डार्क कॉमेडी ने थ्रिलर सीरीज को धूल चटा दी है.
इस फिल्म का मुख्य आकर्षण इसकी कॉमेडी है. यह सस्पेंस और डर के साथ आपके लिए पर्फेक्ट कॉम्बिनेशन बन सकती है. इस फिल्म ने धुरंधर जैसी फिल्म को पीछे छोड़ दिया है.
इस फिल्म को देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे. इसे शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनों ही फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं. अगर आपको कॉमेडी पसंद है तो यह फिल्म आपके लिए अच्छी च्वाइस साबित हो सकती है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने India.com में सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत Pocket FM में फ्रीलांसिंग और Zee News Digital में इंटर्नशिप से हुई. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in