क्या नीट यूजी 2026 परीक्षा के केमिस्ट्री और बायोलॉजी के साथ फिजिक्स के प्रश्न भी लीक हो गए थे? परीक्षा कराने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) से यह पता लगाने को कहा है। पेपर लीक की जांच कर रहे अधिकारियों ने इस संभावना से इनकार नहीं किया है कि जो गेस पेपर्स छात्रों के बीच सर्कुलेट हुए थे, उनमें एनटीए के गोपनीय बैकअप प्रश्न पत्र सेट से सवाल लिए गए हो सकते हैं। इस मामले से जुड़े लोगों ने बुधवार को बताया कि केमिस्ट्री और बायोलॉजी के सवालों के बारे में तो यह पहले ही साबित हो चुका है कि उन्हें 3 मई की परीक्षा से कम से कम एक सप्ताह पहले छात्रों को 30 लाख रुपये तक में बेचा गया था।
एनटीए के अनुसार उन्हें फिजिक्स के पेपर के लीक होने के संबंध में विशेष रूप से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई थी। हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए एनटीए ने सीबीआई से इस बात की जांच करने का अनुरोध किया है कि क्या केमिस्ट्री और बायो की तरह फिजिक्स के प्रश्न भी लीक हुए थे। अधिकारी यह पता लगाना चाहते हैं कि क्या अन्य विषयों की तरह फिजिक्स के प्रश्न भी पीडीएफ PDF में सर्कुलेट किए गए थे।
नीट यूजी के बैकअप पेपर लीक होने का शक इसलिए भी पैदा हो रहा है क्योंकि लीक हुई पीडीएफ फाइलों में सवालों की भारी संख्या थी। अकेले केमिस्ट्री के गेस पेपर में 104 हल किए हुए सवाल थे, जो कि असल परीक्षा में आए 45 सवालों से लगभग दोगुने थे। इससे यह संभावना बढ़ जाती है कि ये अतिरिक्त सवाल किसी दूसरे सेट से आए हो सकते हैं; जिनमें से एक शायद वह इमरजेंसी सेट हो सकता है जिसे मेन पेपर के लीक होने की स्थिति के लिए तैयार किया गया था। राजस्थान स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जांचकर्ता इस मामले में किसी भी संभावना से इनकार नहीं कर रहे हैं, हालांकि एनटीए ने सीबीआई की जांच पूरी होने तक इसे महज एक अटकल बताया है।
एनटीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, ‘हमें जो भी शिकायत मिली, हमने उस पर कार्रवाई की। हमें 7 मई की रात को यानी परीक्षा के तीन दिन बाद एक व्हिसलब्लोअर के जरिए केमिस्ट्री व बायो के पेपर लीक होने के बारे में जानकारी मिली। हमारे पास जो भी जानकारी थी, हमने उसे सीबीआई को सौंप दिया और उनसे जांच करने को कहा कि क्या केमिस्ट्री और बायो की तरह फिजिक्स के सवाल भी PDF फार्म में सर्कुलेट हुए थे।’
एनटीए ने 3 मई को नीट यूजी परीक्षा आयोजित की थी, जिसमें 22.7 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया। 180 सवाल अटेम्प्ट करने थे। फिजिक्स व केमिस्ट्री से 45-45 सवाल और बायो से 90 सवाल थे। यह परीक्षा पेन और पेपर मोड से ली गई थी। एनटीए को फिजिक्स के बारे में विशेष रूप से कोई शिकायत नहीं मिली थी। हालांकि 12 मई को यह पाए जाने के बाद कि लीक हुई सामग्री में कम से कम 135 सवाल असल परीक्षा के सवालों से मेल खाते थे, NTA ने परीक्षा रद्द कर दी और अब 21 जून को दोबारा परीक्षा कराने का फैसला किया है।
पेपर लीक का खुलासा करने वाले सीकर के टीचर व्हिसलब्लोअर ने सीधे तौर पर बैकअप पेपर की संभावना जताई है। उन्होंने कहा ‘मेरा मानना है कि या तो बाकी सवाल बैकअप पेपर से आए थे, या फिर सिस्टम के अंदर से ही किसी ने दोषियों को बता दिया था कि परीक्षा के दिन कौन सा पेपर इस्तेमाल किया जाएगा। मुझे उम्मीद है कि जांच करने वाले पूरी सच्चाई सामने लाएंगे। इस तरह के लीक हज़ारों छात्रों का भविष्य बर्बाद कर देते हैं।’
CBI ने इस मामले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें लातूर स्थित एक कोचिंग सेंटर के संस्थापक शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर और पुणे स्थित केमिस्ट्री के एक रिटायर्ड लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी शामिल हैं। और मनीषा गुरुनाथ मांधरे, जो पुणे की एक बॉटनी टीचर हैं । कुलकर्णी और मांधरे, दोनों ही एनटीए के नीट यूजी 2026 एक्सपर्ट पैनल का हिस्सा रहे हैं।
ट पेपर लीक मामले में बुधवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने पांच आरोपियों को दो जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, एक अन्य आरोपी की सीबीआई हिरासत बढ़ा दी गई है । अदालत ने मांगीलाल बिवाल, विकास बिवाल, दिनेश बिवाल, यश यादव और धनंजय लोखंडे को न्यायिक हिरासत में भेजने की सीबीआई की मांग को मंजूरी दी। सभी आरोपियों को दो जून तक जेल भेजने का आदेश दिया। सीबीआई ने दो अन्य आरोपियों मनीषा मंधारे और शिवराज मोटेगांवकर के हस्ताक्षर के नमूने लेने की भी मांग की।
पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play