—विज्ञापन—
Tata Altroz CNG Review: टाटा मोटर्स की Altroz फेसलिफ्ट आ चुकी है। अब यह पहले से बेहतर हुई है। इसके डिजाइन से लेकर इंटीरियर तक में बड़े बदलाव हुए हैं। इतना ही नहीं यह अब कई ऐसे फीचर्स से लैस है जो इस कार को अपने सेगमेंट में बेस्ट कार बनाने के दावा करते हैं। Altroz को आप पेट्रोल, डीजल और सीएनजी ऑप्शन में ख़रीद सकते हैं। फिलहाल इस Altroz CNG को हमनें टेस्ट किया है। आइये जानते हैं यह क्या यह सच में वैल्यू फॉर मनी है? यहां हम सिर्फ इस कार की परफॉरमेंस के बारे में बात करेंगे। क्योंकि डिजाइन और फीचर्स के बारे में हम आपको पहले ही बता चुके हैं।
27km का माइलेज
Tata Altroz CNG की कीमत 7.89 लाख रुपये से शुरू होती है। एक किलो सीएनजी में यह कार 26.90km का माइलेज ऑफर करती है।1.2L पेट्रोल+CNG इंजन लगा है जो मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस है। यह कार डायरेक्ट CNG मोड पर भी स्टार्ट हो सकती है। Altroz CNG में 210 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा, ऐसे में काफी सामान आप इसमें रख सकते हैं। सेफ्टी के लिए कार में 6 एयरबैग्स, ESP, सनरूफ, 3 पॉइंट सीट बेल्ट, 16 इंच के टायर्स, डिस्क ब्रेक्स और प्रोजेक्टर हेडलैंप जैसे फीचर्स मिलते हैं।
कैसी है परफॉरमेंस?
Tata Altroz CNG एक बेहद आरामदायक कार है, इसकी सीटें आपको थकने का मौका नहीं देती। सीटें सॉफ्ट हैं और थाई सपोर्ट का कोई जवाब नहीं है। आप आराम से लम्बी दूरी इस कार से तय कर सकते हैं। इसके 16 इंच के टायर्स और सॉलिड सस्पेंशन खराब रास्तों पर निराश होने का मौका नहीं देते।
कार की हैंडलिंग और राइड क्वालिटी काफी बेहतर है, लेकिन शुरुआती पिकअप थोड़ा कमजोर है, लेकिन जैसे ही कार 40-50kmकी स्पीड पकड़ती है, काफी स्मूथ हो जाती है। बहुत ज्यादा पावर की उम्मीद नहीं कर सकते। यह थोड़ी स्लो कार है, लेकिन स्मूथ भी है।
ब्रेकिंग के लिहाज से कोई इशू नहीं है। इसका ABS+EBD अच्छे से काम करते हैं। कंपनी का दावा है कि एक किलो CNG में यह 27km तक का माइलेज ऑफर करती है। ड्राइविंग के दौरान ब्लाइंड स्पॉट नहीं मिले। कार में बैठकर आसानी से बाहर का नजारा देख सकते हैं। कुलमिलाकर टाटा की नई Altroz CNG एक वैल्यू फॉर मनी कार है। डेली यूज़ के अलावा हाईवे पर भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Nissan करेगी 700 मिलियन यूरो का निवेश, फैमिली के लिए लॉन्च करेगी दो नई कारें
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in