हिंदी न्यूज चैनल 'न्यूज24' ने सीनियर प्रोड्यूसर, शिफ्ट इंचार्ज और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इच्छुक उम्मीदवार अपना सीवी और वर्क लिंक मेल के जरिए भेज सकते हैं।
हिंदी न्यूज चैनल न्यूज24 (News24) ने अपने न्यूजरूम के लिए नई भर्तियों की घोषणा की है। चैनल ने अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स के लिए सीनियर प्रोड्यूसर/शिफ्ट इंचार्ज और हिंदी मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर पदों पर आवेदन मांगे हैं।
चैनल की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक सीनियर प्रोड्यूसर/शिफ्ट इंचार्ज पद के लिए 5 से 10 साल का अनुभव जरूरी रखा गया है। उम्मीदवार के पास शिफ्ट मैनेजमेंट, मजबूत एडिटोरियल न्यूज सेंस, तेज निर्णय क्षमता और वीडियो पैकेज व शो प्रोडक्शन का अनुभव होना चाहिए। साथ ही हिंदी पर मजबूत पकड़ और अंग्रेजी की अच्छी समझ भी जरूरी होगी।
इसके अलावा न्यूज24 (News24) हिंदी मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर पद के लिए भी भर्ती कर रहा है। इस पद के लिए 3 से 5 साल का अनुभव मांगा गया है। उम्मीदवार को वीडियो स्क्रिप्टिंग, वीडियो प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण का अनुभव होना चाहिए।
इच्छुक उम्मीदवार ईमेल आईडी rimjhim@bagconvergence.in पर अपना बायोडाटा भेज सकते हैं। दोनों पदों के लिए कार्यस्थल सेक्टर-16 फिल्मसिटी, नोएडा (उत्तर प्रदेश) रखा गया है।
इस कोर्स में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी 26 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र IIMC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए उर्दू पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कोर्स में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी 26 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र IIMC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
IIMC की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, इस कोर्स में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा एक जून 2026 को नई दिल्ली स्थित IIMC मुख्यालय में आयोजित की जाएगी। उर्दू पत्रकारिता की कोर्स डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) संगीता प्राणवेंद्र ने बताया कि परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी। प्रवेश परीक्षा में सामान्य ज्ञान तथा मीडिया एवं संचार से जुड़े विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।
इस कोर्स में प्रवेश के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री प्राप्त अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा दे रहे विद्यार्थी भी आवेदन करने के पात्र होंगे। हालांकि चयनित अभ्यर्थियों को 30 सितंबर 2026 तक अपनी मूल प्रोविजनल मार्कशीट या प्रमाणपत्र जमा करना अनिवार्य होगा।
कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करने वाले विद्यार्थियों को पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा प्रदान किया जाएगा। आयु सीमा की बात करें तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की जन्मतिथि 1 अगस्त 2001 या उसके बाद की होनी चाहिए। वहीं ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह सीमा 1 अगस्त 1998 तथा एससी, एसटी और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 1 अगस्त 1996 निर्धारित की गई है।
अधिक जानकारी के लिए भारतीय जनसंचार संस्थान, अरुणा आसफ अली मार्ग, नई दिल्ली-110067 स्थित अकादमिक विभाग से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल और वॉट्सऐप नंबर 9871056315 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
दूरदर्शन केंद्र चंडीगढ़ ने हरियाणा के सभी 23 जिलों में स्ट्रिंगर और कैमरामैन की नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे हैं।
दूरदर्शन केंद्र चंडीगढ़ ने हरियाणा के सभी 23 जिलों में स्ट्रिंगर और कैमरामैन की नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए दूरदर्शन केंद्र चंडीगढ़ के रीजनल न्यूज यूनिट की ओर से विज्ञापन जारी किया गया है।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, हांसी, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, नूंह, पंचकूला, पानीपत, पलवल, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत और यमुनानगर समेत हरियाणा के सभी जिलों में स्ट्रिंगर पैनल तैयार किया जाएगा।
दूरदर्शन ने कहा है कि चयनित स्ट्रिंगर न्यूज कवरेज के साथ-साथ करंट अफेयर्स, खेल, बिजनेस और अन्य विषयों से जुड़े विजुअल कवरेज का काम करेंगे। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास वीडियोग्राफी, सिनेमैटोग्राफी, न्यूज गैदरिंग और ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म का अनुभव होना जरूरी है। चार पहिया वाहन और जरूरी तकनीकी उपकरण रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।
संस्थान ने बताया कि लोकल कवरेज के लिए 6 घंटे तक 1500 रुपये प्रति कवरेज दिए जाएंगे। अगर कवरेज 6 घंटे से ज्यादा का हुआ या लोकेशन 10 किलोमीटर से ज्यादा दूर हुई तो दूसरी कवरेज के लिए 1000 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। वहीं आउटस्टेशन कवरेज के लिए 1800 रुपये दिए जाएंगे।
आवेदन के साथ 1180 रुपये की नॉन-रिफंडेबल प्रोसेसिंग फीस जमा करनी होगी। उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता, तकनीकी योग्यता, अनुभव और उपकरणों से जुड़े दस्तावेज भी जमा करने होंगे।
दूरदर्शन ने साफ कहा है कि खराब तकनीकी गुणवत्ता, कवरेज में देरी, गलत जानकारी देने या काम किसी और को सौंपने जैसी स्थिति में स्ट्रिंगर को पैनल से हटाया जा सकता है।
इच्छुक उम्मीदवार 15 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन “Empanelment of Stringers of DD News” लिखकर सीलबंद लिफाफे में रीजनल न्यूज यूनिट, दूरदर्शन केंद्र, सेक्टर-37, चंडीगढ़ भेजना होगा।
अधिक जानकारी और आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए “Empanelment of Stringers of DD News” पर क्लिक करें-
NEWS18 मराठी ने वीडियो एडिटर, ग्राफिक डिजाइनर, रिपोर्टर और स्क्रिप्ट राइटर समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है। मुंबई लोकेशन के लिए 2 से 7 साल अनुभव वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए NEWS18 मराठी (News18 Marathi) ने कई पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। चैनल ने सोशल मीडिया के जरिए जारी भर्ती विज्ञापन में वीडियो, ग्राफिक्स, यूट्यूब और रिपोर्टिंग से जुड़े अनुभवी उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।
जारी जानकारी के अनुसार, चैनल वीडियो एडिटर (Video Editor), ग्राफिक डिजाइनर (Graphic Designer), सीनियर यूट्यूब एग्जीक्यूटिव (Senior YouTube Executive), स्क्रिप्ट राइटर (Script Writer) और रिपोर्टर (Reporter) पदों के लिए भर्ती कर रहा है। इन पदों के लिए 2 से 7 साल तक का अनुभव मांगा गया है। नौकरी की लोकेशन मुंबई (Mumbai) रखी गई है।
NEWS18 मराठी ने अपने भर्ती अभियान में कहा है कि चैनल स्थानीय से वैश्विक स्तर तक महाराष्ट्र की आवाज को मजबूत करने के लक्ष्य के साथ काम कर रहा है। चैनल का फोकस ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक मजबूत कंटेंट तैयार करने पर है।
इच्छुक उम्मीदवार अपना रिज्यूमे careers.editorial@nw18.com पर भेज सकते हैं।
यदि आप मीडिया के फील्ड में कार्यरत हैं और नई नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए यह शानदार मौका है।
यदि आप मीडिया के फील्ड में कार्यरत हैं और नई नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए यह शानदार मौका है। दरअसल, देश के प्रमुख हिंदी न्यूज चैनलों में शामिल रिपब्लिक भारत (Republic Bharat) ने अपने न्यूज रूम के लिए हिंदी न्यूज एंकर की वैकेंसी निकाली है। चैनल ने ऐसे अनुभवी प्रोफेशनल्स से आवेदन मांगे हैं, जिनकी ऑन-एयर प्रेजेंस मजबूत हो और जिन्हें लाइव ब्रॉडकास्ट का अच्छा अनुभव हो।
चैनल की ओर से सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के मुताबिक, उम्मीदवार के पास न्यूज ब्रॉडकास्ट और न्यूज डेस्क में कम से कम 5 से 10 साल का अनुभव होना चाहिए। साथ ही हिंदी भाषा पर मजबूत पकड़, बेहतरीन लेखन और एडिटिंग स्किल्स भी जरूरी हैं।
विज्ञापन में कहा गया है कि उम्मीदवार को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, राजनीति और करंट अफेयर्स की गहरी समझ होनी चाहिए। इसके अलावा तेज रफ्तार न्यूज रूम में दबाव के बीच काम करने की क्षमता और बेहतर कोऑर्डिनेशन स्किल्स भी जरूरी मानी गई हैं।
यह नियुक्ति नोएडा के सेक्टर-158 स्थित ऑफिस के लिए की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार अपना अपडेटेड रिज्यूमे chirag.verma@republicworld.com पर भेज सकते हैं। सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन आप यहां देख सकते हैं।
पत्रकारों के लिए देश की प्रमुख मैगजीन आउटलुक इंडिया (Outlook India) में काम करने का अच्छा मौका है।
पत्रकारों के लिए देश की प्रमुख मैगजीन आउटलुक इंडिया (Outlook India) में काम करने का अच्छा मौका है। दरअसल, यहां स्ट्रैटेजिक अफेयर्स और डिफेंस एडिटर के पद पर वैकेंसी है, जिसके लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
Outlook India के मुताबिक, सीमा पर बढ़ते तनाव, वैश्विक रणनीतिक गठबंधन, ऊर्जा कॉरिडोर और रक्षा तकनीकों में तेजी से हो रहे बदलाव अब अलग-अलग मुद्दे नहीं रहे, बल्कि एक बड़े वैश्विक परिदृश्य का हिस्सा बन चुके हैं। ऐसे में संस्थान ऐसे अनुभवी एडिटर की तलाश में है, जो इन जटिल विषयों को गहराई, स्पष्टता और विश्वसनीयता के साथ पाठकों तक पहुंचा सके।
सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, इस पद के लिए उम्मीदवार के पास मेनस्ट्रीम मीडिया में काम करने का कम से कम 10 से 15 साल का अनुभव होना चाहिए। साथ ही रक्षा, विदेश नीति और रणनीतिक मामलों की गहरी समझ, मजबूत रिपोर्टिंग और सोर्सिंग स्किल, लंबी और प्रभावशाली स्टोरी लिखने व संपादित करने की क्षमता जरूरी है। उम्मीदवार के पास वैश्विक नजरिया होने के साथ भारत की नीतिगत व्यवस्था की अच्छी समझ भी अपेक्षित है।
यह नियुक्त दिल्ली के लिए होनी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपना अपडेटेड रिज्युमे और वर्क सैंपल neeraj.thakur@outlookindia.com पर भेज सकते हैं।
इस बारे में ज्यादा जानकारी नीचे दिए गए विज्ञापन से ले सकते हैं।
उम्मीदवारों में बेहतर न्यूज सेंस, भाषा पर मजबूत पकड़ और तेजी से काम करने की क्षमता होना जरूरी है, ताकि वे तय समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कंटेंट तैयार कर सकें।
‘जागरण प्रकाशन लिमिटेड’ (Jagran Prakashan Limited) के नेतृत्व में प्रकाशित होने वाले अखबार ‘आईनेक्स्ट’ (inext) ने अपने न्यूजरूम को और मजबूत बनाने के लिए आगरा, प्रयागराज व रांची के लिए रिपोर्टर्स और सब-एडिटर्स की भर्ती प्रक्रिया शुरू की है।
इस भर्ती के तहत ऐसे उम्मीदवारों की तलाश की जा रही है, जिनके पास रिपोर्टिंग या डेस्क का 2 से 5 साल का अनुभव हो। उम्मीदवारों में बेहतर न्यूज सेंस, भाषा पर मजबूत पकड़ और तेजी से काम करने की क्षमता होना जरूरी है, ताकि वे तय समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कंटेंट तैयार कर सकें।
रिपोर्टर्स की भूमिका में ग्राउंड रिपोर्टिंग, खबर लिखना और ओरिजिनल स्टोरी विकसित करना शामिल होगा। वहीं, सब-एडिटर्स को खबरों की एडिटिंग, प्रभावी हेडलाइन लिखने और कंटेंट को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी दी जाएगी।
इच्छुक आवेदक इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए अथवा अपना अपडेटेड रिज्युमे/पोर्टफोलियो भेजने के लिए parul.bhatia@inext.co.in पर संपर्क कर सकते हैं।
प्रसार भारती के तहत आने वाले दूरदर्शन केंद्र, पटना के प्रादेशिक समाचार इकाई (RNU) ने कई पदों पर कैजुअल कर्मियों का पैनल बनाने के लिए आवेदन मांगे हैं।
प्रसार भारती के तहत आने वाले दूरदर्शन केंद्र, पटना के प्रादेशिक समाचार इकाई (RNU) ने कई पदों पर कैजुअल कर्मियों का पैनल बनाने के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए पटना में रहने वाले भारतीय उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, न्यूज रीडर-कम-ट्रांसलेटर (भोजपुरी और मैथिली), न्यूज रीडर (उर्दू), वीडियो एडिटर/वीडियोग्राफर, CG ऑपरेटर, एडिटोरियल असिस्टेंट, कॉपी एडिटर और वेबसाइट असिस्टेंट जैसे पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
इन पदों के लिए अलग-अलग योग्यता तय की गई है। ज्यादातर पदों के लिए ग्रेजुएशन जरूरी है, जबकि कुछ तकनीकी पदों के लिए फिल्म-वीडियो एडिटिंग या कंप्यूटर से जुड़े डिप्लोमा/सर्टिफिकेट और अनुभव भी मांगा गया है। न्यूज से जुड़े पदों के लिए अच्छी आवाज, सही उच्चारण, कैमरे के सामने प्रस्तुति और देश-दुनिया की खबरों की समझ जरूरी बताई गई है।
उम्र सीमा आमतौर पर 21 से 40 या 50 साल के बीच रखी गई है, जबकि एडिटोरियल असिस्टेंट के लिए 25 से 50 साल तय की गई है।
मानदेय की बात करें तो न्यूज रीडर-कम-ट्रांसलेटर (भोजपुरी/मैथिली) को एक बुलेटिन के लिए ₹1650 तक मिलेंगे, उर्दू न्यूज रीडर को ₹1875 प्रति शिफ्ट, जबकि एडिटोरियल असिस्टेंट को ₹2400 प्रति शिफ्ट तक भुगतान किया जाएगा। बाकी पदों के लिए ₹1125 से ₹1500 प्रति शिफ्ट तक तय किया गया है।
महत्वपूर्ण बात यह है कि यह नियमित नौकरी नहीं है, बल्कि जरूरत के हिसाब से काम दिया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को महीने में अधिकतम 7 असाइनमेंट ही मिल सकते हैं और वे स्थायी नौकरी का दावा नहीं कर सकते।
इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित फॉर्म में आवेदन करना होगा और जरूरी दस्तावेजों के साथ स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक से भेजना होगा। आवेदन भेजने की आखिरी तारीख 30 मई 2026 शाम 5 बजे तक रखी गई है।
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, स्क्रीन टेस्ट या वॉइस टेस्ट जैसे कई चरण हो सकते हैं। वहीं, उम्मीदवार का पटना का निवासी होना भी जरूरी बताया गया है।
कुल मिलाकर, मीडिया और ब्रॉडकास्टिंग क्षेत्र में काम करने की इच्छा रखने वालों के लिए यह एक अच्छा मौका माना जा रहा है।
अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
https://prasarbharati.gov.in/wp-content/uploads/2026/04/Annexure-Advt-New-inclduing-Urdu-ANE-and-NR-1.pdf
यह इंटरव्यू सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें उम्मीदवार सीधे पहुंचकर भाग ले सकते हैं।
भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के तहत स्वायत्त निकाय नेशनल बुक ट्रस्ट (National Book Trust) ने युवाओं के लिए नौकरी का शानदार मौका दिया है। संस्था ‘राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय’ (Rashtriya e-Pustakalaya) प्रोजेक्ट के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती करने जा रही है। इसके लिए 30 अप्रैल 2026 को वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।
यह इंटरव्यू सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें उम्मीदवार सीधे पहुंचकर भाग ले सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत फाइनेंस, कंटेंट और टेक्नोलॉजी से जुड़े कुल छह अलग-अलग पदों पर चयन किया जाएगा।
सोशल मीडिया पर जारी जानकारी के अनुसार जिन पदों पर भर्ती की जाएगी, उनमें असिस्टेंट फाइनेंस ऑपरेशंस मैनेजर, कंटेंट रिव्यूअर एंड राइटर (अंग्रेजी), सॉफ्टवेयर टेस्टर, जूनियर अकाउंटेंट, फ्रंट एंड वेब डेवलपर और जूनियर डेटाबेस एनालिस्ट शामिल हैं। सभी पदों के लिए एक-एक वैकेंसी निर्धारित की गई है।
इस पहल का उद्देश्य ‘राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय’ के माध्यम से देशभर में डिजिटल रीडिंग को बढ़ावा देना है। यह प्रोजेक्ट भारत के डिजिटल एजुकेशन मिशन का अहम हिस्सा माना जा रहा है, जिसमें तकनीक और कंटेंट दोनों की अहम भूमिका होगी।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तारीख और समय पर इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार नेशनल बुक ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट www.nbtindia.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
इस बारे में सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन आप यहां देख सकते हैं।
कंपनी एंटरटेनमेंट लीड (Entertainment Lead) पद के लिए योग्य और अनुभवी उम्मीदवारों की तलाश कर रही है, जिसके लिए आवेदन मांगे गए हैं।
यदि आप मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं और नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह खबर आपके काफी काम की है। दरअसल, ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ (The Indian Express) समूह के हिंदी न्यूज पोर्टल ‘जनसत्ता डॉट कॉम’ (jansatta.com) ने अपनी टीम को मजबूत करने के लिए नई भर्ती का ऐलान किया है।
कंपनी एंटरटेनमेंट लीड (Entertainment Lead) पद के लिए योग्य और अनुभवी उम्मीदवारों की तलाश कर रही है, जिसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। यह पद खास तौर पर उन प्रोफेशनल्स के लिए है, जिन्हें सिनेमा, मनोरंजन जगत और डिजिटल कंटेंट की गहरी समझ हो, साथ ही वे टीम को लीड करते हुए प्लेटफॉर्म की ग्रोथ को आगे बढ़ा सकें।
इस पद के लिए उम्मीदवार के पास एंटरटेनमेंट डोमेन में 6 से 10 साल का अनुभव होना जरूरी है। साथ ही, उम्मीदवार को बॉलीवुड और OTT प्लेटफॉर्म्स की अच्छी समझ होनी चाहिए। डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कंटेंट टीम को लीड करने का अनुभव भी अनिवार्य है।
कंपनी ऐसे प्रोफेशनल की तलाश में है, जो नए आइडियाज के साथ प्रयोग कर सके और ग्रोथ-ओरिएंटेड सोच रखता हो, लेकिन साथ ही कंटेंट की विश्वसनीयता से कोई समझौता न करे। यह पद नोएडा के लिए है और चयनित उम्मीदवार को वर्क फ्रॉम ऑफिस मोड में काम करना होगा।
इच्छुक आवेदक यहां क्लिक कर ज्यादा जानकारी ले सकते हैं और अप्लाई कर सकते हैं।
यह मौका खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो डिजिटल, सोशल और परफॉर्मेंस मार्केटिंग में मजबूत पकड़ रखते हैं।
देश के प्रमुख मीडिया समूहों में शामिल दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ने अपनी डिजिटल टीम को मजबूत करने के लिए नई भर्ती का ऐलान किया है। इसके तहत कंपनी AGM/DGM–डिजिटल ग्रोथ पद के लिए अनुभवी प्रोफेशनल्स की तलाश कर रही है। यह मौका खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो डिजिटल, सोशल और परफॉर्मेंस मार्केटिंग में मजबूत पकड़ रखते हैं।
यह नियुक्ति भोपाल के लिए होनी है। सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, कंपनी ऐसे उम्मीदवार की तलाश में है जो रणनीतिक सोच के साथ-साथ ग्राउंड लेवल पर काम करने की क्षमता रखता हो और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए बिजनेस ग्रोथ ला सके। यह रोल खासतौर पर रेवेन्यू-आधारित मार्केटिंग सॉल्यूशंस तैयार करने और उन्हें सफलतापूर्वक लागू करने पर केंद्रित है।
इस पद पर चयनित उम्मीदवार को विज्ञापनदाताओं के लिए इनोवेटिव और रेवेन्यू-ड्रिवन कैंपेन तैयार करने होंगे। इसके साथ ही डिजिटल और सोशल मीडिया को केंद्र में रखते हुए इंटीग्रेटेड कैंपेन लीड करना होगा।
उम्मीदवार को मेटा (Meta), गूगल (Google), यूट्यूब (YouTube) और लिंक्डइन (LinkedIn) जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स पर पेड मीडिया स्ट्रेटजी संभालनी होगी और लीड जनरेशन व परफॉर्मेंस कैंपेन को मजबूत बनाना होगा।
इसके अलावा इन्फ्लुएंसर्स, कंटेंट क्रिएटर्स और अलग-अलग कंटेंट फॉर्मेट्स का उपयोग कर कैंपेन को स्केल करना, साथ ही CTR, CPL, कन्वर्जन और ROI जैसे मेट्रिक्स के आधार पर प्रदर्शन को ट्रैक और ऑप्टिमाइज करना भी इस भूमिका का अहम हिस्सा होगा।
इस पद पर नियुक्ति के इच्छुक उम्मीदवार के पास डिजिटल मार्केटिंग, सोशल मीडिया और परफॉर्मेंस मार्केटिंग का अच्छा अनुभव होना चाहिए। AI टूल्स की समझ, डेटा के आधार पर निर्णय लेने की क्षमता और पेड मीडिया, टार्गेटिंग व एनालिटिक्स में मजबूत पकड़ जरूरी है। इस भूमिका के लिए 10 से 15 साल का अनुभव मांगा गया है, खासकर डिजिटल, ग्रोथ, ब्रांड सॉल्यूशंस या मीडिया क्षेत्र में।
इच्छुक उम्मीदवार अपना अपडेटेड रिज्यूमे hemant.rawat@dbcorp.in पर भेज सकते हैं। इस बारे मे ज्यादा जानकारी नीचे दिए गए विज्ञापन से ले सकते हैं।
तेजी से बदलते दौर में वर्तमान मीडिया परिदृश्य को लेकर क्या है आपका मानना?
‘दैनिक जागरण’ ने अर्पित त्रिपाठी को सौंपी ग्रेटर नोएडा ब्यूरो की कमान
Zee Media में स्वेता गोपालन फिर बनेंगी स्वतंत्र निदेशक, बोर्ड ने दी मंजूरी
Pocket FM में मालविका सुजान का हुआ प्रमोशन: मिली यह जिम्मेदारी
युवा पत्रकार सानिका लालवानी ने ‘इंडिया टुडे’ समूह को कहा अलविदा
अभिजीत चौधरी ने ‘आजतक’ को कहा अलविदा : लिखी भावुक पोस्ट
'एक्सचेंज4मीडिया' ने MarTechAI Awards के चौथे संस्करण का किया आयोजन
फोटो गैलरी: IMPACT 50 Most Influential Women and IMPACT Top 30 Under 30
'e4m उर्दू जर्नलिज्म 40 अंडर 40' के विजेता
e4m ने enba 2022 में न्यूज मीडिया लीडर्स को किया सम्मानित
तस्वीरों में देखें 'मीडिया संवाद 2023' की झलकियां
It’s the most read portal on news and views on Media. Published in Hindi. It is essential reading for publishers, journalists, media planners, marketers and others who need to connect with the largest and fastest growing market segment Hindi speaking people in India.
प्रिंट
टीवी
रेडियो
डिजिटल
एडमिशन-जॉब्स
मीडिया फोरम
सोशल मीडिया
टेलिस्कोप
ब्रैंड स्पीक्स
इंडस्ट्री ब्रीफिंग
फोटो
वीडियो
Subscribe Here
Sitemap
Contact Us
Privacy Policy
Term & Condition
Cookie Policy
GDPR Compliance
Corrections Policy
Ethics Policy
Fact Checking Policy
Ownership Info
Editorial Team
Newsletters
ADSERT WEB SOLUTIONS PVT. LTD., 3’rd Floor, D-40, Sector-2, Noida (Uttar Pradesh), Pincode – 201301
contact@samachar4media.com
+91- 9958894163
Copyright © 2026 ADSERT WEB SOLUTIONS PVT. LTD.