—विज्ञापन—
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने न्यूज 24 से एक्सक्लूसिव बात की. उन्होंने चैनल की एडिटर इन चीफ अनुराधा प्रसाद से खास बातचीत करते हुए कहा कि न्यूज 24 के साथ उनका पुराना रिश्ता है. भगवंत मान ने चुनावों के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि AAP इलेक्शन के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने कहा कि 4 सालों में AAP ने अपने सारे वादे पूरे किए. मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि 2029 के आगामी लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) की तरफ से प्रधानमंत्री का चेहरा अरविंद केजरीवाल होंगे.
ये भी पढ़ें: News24 Summit 2026: पिछले 4 वर्षों में सरकार ने शिक्षा बजट किया कई गुना, शिक्षकों पर किया निवेश: हरजोत सिंह बैंस
न्यूज 24 से खास बाचचीत में सीएम मान ने कहा कि पंजाब की 30-35 प्रतिशत पुलिस बीएसएफ के साथ काम करती है, दुश्मन की पहली गोली पंजाब के सीने पर आएगा. उन्होंने कहा कि पंजाब को केंद्र का भी सहयोग मिलता है, इसलिए देश बचाना है तो पहले पंजाब बचाओ. एडिटर इन चीफ अनुराधा प्रसाद ने जब सीएम भगवंत मान से ये पूछा कि पंजाब सरकार नशा मुक्ति के लिए क्या कदम उठा रही है तो उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने एक मुहिम चलाई है, जिससे कई युवाओं को नशा से मुक्ति मिल चुकी है. सीएम ने बताया कि नशे की सप्लाई चेन तोड़ी है और रिहैब सेंटर भी बनाए गए.
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाब की स्कीम सिर्फ चुनाव के लिए नहीं है. उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि 1 जुलाई से महिलाओं को 1-1 हजार रुपये मिलेंगे. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने महिलाओं को भरोसा देते हुए साफ किया है कि रजिस्ट्रेशन की कोई आखिरी तारीख (डेडलाइन) नहीं है. इसलिए महिलाओं को किसी भी तरह की जल्दबाजी करने या घबराने की जरूरत नहीं है. वहीं, जब सीएम मान से ये पूछा गया कि पंजाब में ‘आम आदमी पार्टी’ के लिए कौन सी पार्टी सबसे बड़ी चुनौती है, तो उन्होंने कहा कि AAP का मुकाबला खुद के साथ है. सीएम ने कहा कि उनकी सरकार ने जो काम किया है, वो उसे बेहतर करना चाहते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब को फिर से नंबर-1 बनाना उनके लिए चुनौती है, आगे मौका मिलेगा तो पंजाब हर क्षेत्र में ऊपर जाएगा. उन्होंने दावा किया कि आगामी पंजाब चुनाव में ‘आम आदमी पार्टी’ 100 सीटों की सेंचुरी लगा सकती है.
ये भी पढ़ें: Punjab Summit 2026: CM भगवंत मान का मंच से बड़ा ऐलान, एक जुलाई से पंजाब की महिलाओं को मिलेंगे पैसे
मुख्यमंत्री ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन से अलग है. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में ध्रुवीकरण नहीं हो सकता और बीजेपी यहां कामयाब नहीं हो सकता. सीएम मान ने ईवीएम का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बीजेपी को इससे ऐतराज क्यों है और चुनाव आयोग को ईवीएम से जुड़े सवालों का जवाब जरूर देना चाहिए. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ये भी कहा कि ED और CBI सिर्फ डराने के लिए है. पीएम मोदी ने 12 वर्षों में एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की, बीजेपी और अकाली दल अपना घर संभालें.
एडिटर इन चीफ अनुराधा प्रसाद ने जब ये पूछा कि कर्मचारियों को डीए कब मिलेगा तो सीएम मान ने कहा कि पंजाब के कर्मचारी सरकार की रीढ़ की हड्डी हैं, उनका भत्ता उन्हें जरूर मिलेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने जितनी भी स्क्रीमें शुरू की है, उसमें से कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है. सीएम ने कहा कि सरकार जब स्कीम बनाती है तो सभी के लिए बनाती है. उन्होंने बताया कि पंजाब के कर्मचारियों के लिए भी बिजली फ्री है.

न्यूज 24 पर पढ़ें पंजाब, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
वर्षा सिकरी एक अनुभवी पत्रकार हैं जो पिछले 9 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। वर्तमान में वर्षा News24 में सीनियर सब एडिटर की भूमिका निभा रही हैं। यहां ये नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि खबरें करती हैं। इससे पहले वर्षा आज तक, ज़ी न्यूज, रिपब्लिक, इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम कर चुकी हैं। वर्षा ने बतौर रिपोर्टर और एंकर भी काम किया है। देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों के साथ-साथ वर्षा को मनोरंजन, लाइफस्टाइल, ट्रेंडिंग खबरों का भी बखूबी अनुभव है। खबरों के अलावा वर्षा कहानियां और कविताएं लिखने का भी शौक रखती हैं।

B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in