—विज्ञापन—
Nikki Bhati Murder Case latest Update: ग्रेटर नोएडा के दहेज हत्या केस में नया मोड़ तब आ गया जब एक सीसीटीवी में कथित तौर पर विपिन भाटी 21 अगस्त को ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में अपने घर के पास एक दुकान पर खड़ा दिखाई दे रहा है। फुटेज पर दिन और समय भी अंकित है। यह वही समय है जब उसकी पत्नी निक्की भाटी को कथित तौर पर दहेज के लिए उसके ससुरालियों ने आग लगाई। जब निक्की के घर पर चीखें सुनीं तो सभी उनके घर की तरफ भागे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कार के पीछे भागता शख्स विपिन ही था।
Greater Noida Dowry death case: CCTV of the accused Vipin Bhati standing outside his residence at the Bakery shop just minutes before he heard loud noise from his home. @noidapolice Police is looking into the CCTV evidence pic.twitter.com/vatedCnwwk
निक्की की बहन कंचन द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, निक्की को उसके पति विपिन ने पीट-पीटकर बेहोश कर दिया और ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा दी। सवाल यह है कि कंचन घटना का वीडियो बना सकती है तो उसने बहन को बचाने की कोशिश क्यों नहीं की?
यह भी पढ़ें: Nikki Bhati जैसा मर्डर केस बिहार से आया सामने, सोने की चेन न मिली तो विवाहिता को दी मौत
21 अगस्त को एक और सीसीटीवी सामने आया, जिसके आधार पर दावा किया जा रहा है कि घटना वाले दिन विपिन सिरसा गांव में घर से बाहर वाली दुकान पर था। घर से निक्की की चीखें आने पर वह परिवार की तरफ भागा। इस वीडियो की सच्चाई क्या है।
All the neighbours are saying that Vipin Bhati is a good guy.
He even returned the Scorpio they gave him as a wedding gift.
If he were a bad person, at least one neighbour would have said that, right?
pic.twitter.com/R2jTlltUKq
36 लाख के दहेज की मांग पूरी न होने पर विपिन ने निक्की को जलाकर मारा, ऐसा दावा किया निक्की की बहन कंचन ने। सवाल यह है कि दोनों परिवार अमीर थे तो ऐसे में कोई और दहेज की मांग क्यों करेगा? सिरसा गांववासियों ने विपिन भाटी को बेगुनाह बताया है।
यह भी पढ़ें: ‘निक्की के ससुरालियों जैसे भिखारियों…’, किरण बेदी ने गिनाए Nikki Murder केस के कसूरवार
निक्की और कंचन की शादी 9 साल पहले एक ही घर में दो भाइयों से हुई थी। अगर निक्की उस घर में इतनी ही दुखी थी तो कंचन ने क्यों अपने बहन के साथ वो घर नहीं छोड़ा या कभी बहन की सुरक्षा को लेकर कसाना पुलिस के पास शिकायत नहीं लिखवाई।
Hold on your horses, nobody knows the truth yet. Murder or suicide?
Her sister is saying "Behen ye tune kya kar liya. Koi kisi ka nhi hai"#nikkibhatti #VipinBhati https://t.co/BTLlWM3hPD
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in