Hamirpur News: इस सफलता का विशेष महत्व इसलिए भी है क्योंकि पूर्व में संस्थान की व्यवस्थाएं अक्सर सवालों में रही हैं और एनआईआरएफ रैंकिंग भी संतोषजनक नहीं थी.
Trending Photos
Hamirpur News: एनआईटी हमीरपुर ने हिमाचल के शिक्षा क्षेत्र में एक गौरवपूर्ण उपलब्धि दर्ज करते हुए आईआईआरएफ (इंडियन इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क) 2025 के सर्वे में देश के शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों में 37वां स्थान हासिल किया है. इस उपलब्धि ने हिमाचल के इस तकनीकी संस्थान को अब देश के अग्रणी शिक्षण संस्थानों की सूची में शामिल कर दिया है.
इस सफलता का विशेष महत्व इसलिए भी है क्योंकि पूर्व में संस्थान की व्यवस्थाएं अक्सर सवालों में रही हैं और एनआईआरएफ रैंकिंग भी संतोषजनक नहीं थी. मगर अब आईआईआरएफ की रैंकिंग ने साबित कर दिया है कि संस्थान में शिक्षा और प्रबंधन व्यवस्था लगातार बेहतर हो रही है.
प्रदेश के इस संस्थान ने इस रैंकिंग में कई बड़े महानगरीय संस्थानों को पीछे छोड़ा है. आईआईआरएफ की मूल्यांकन प्रक्रिया में एनआईटी हमीरपुर ने रिसर्च, शिक्षण वातावरण और समग्र विकास जैसे महत्त्वपूर्ण पैमानों पर शानदार प्रदर्शन किया है. आने वाले वर्ष स्वर्ण जयंती मनाने जा रहा यह संस्थान अब इस उपलब्धि से और अधिक गौरवान्वित हुआ है.
एनआईटी की रजिस्ट्रार अर्चना संतोष नानोटी ने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से संस्थान की रैंकिंग में निरंतर सुधार हो रहा है. रिसर्च वर्क और पढ़ाई के बेहतर माहौल की वजह से परिणाम सकारात्मक आए हैं. उन्होंने कहा कि आगामी समय में भी रैंकिंग में और सुधार के प्रयास जारी रहेंगे. साथ ही संस्थान में कार्यरत सभी अधिकारी व कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार भी जताया.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.