Noida के किसानों को बड़ी सफलता, सीएम योगी ने बढ़ाया जमीन का रेट – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Noida Farmer Protest: नोएडा में पिछले कुछ सालों से चल रहे किसान आंदोलन को बड़ी सफलता मिली है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जमीन अधिग्रहण का रेट बढ़ा दिया है। किसानों के साथ लखनऊ में हुई बैठक में जमीन का रेट बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। अब किसानों को प्रति वर्ग मीटर के 5 हजार रुपये मिलेंगे।
बता दें कि किसानाें ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना अथाॅरिटी के तहत आने वाले गांवों के लिए मुआवजा बढ़ाने की मांग को लेकर 2 दिसंबर को प्रदर्शन किया था। इन किसानों ने दिल्ली मार्च की कोशिश की थी। इसके बाद प्रशासन के साथ बनी सहमति में किसानों ने दलित प्रेरणा स्थल पर आंदोलन करने की सहमति बनी थी।
ये भी पढ़ेंः Noida के किसानों को बड़ी सफलता, सीएम योगी ने बढ़ाया जमीन का रेट
इससे पहले 2 दिसंबर को संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले नोएडा, ग्रेनो और यमुना प्राधिकरण के तहत आने वाले किसान दिल्ली कूच के लिए दोपहर 12 बजे महामाया फ्लाईओवर के पास जुटे थे। पुलिस ने रोकने की कोशिश की लेकिन किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और आगे बढ़ गए। पुलिस और प्राधिकरण के लोगों ने उनको मनाया।
बता दें कि किसानों की प्रमुख मांगें नोएडा,ग्रेनो और यमुना प्राधिकरण से जुड़ी हैं। किसान 64.7 प्रतिशत से अधिक मुआवजा, 2013 के नए भूमि अधिग्रहण कानून के सभी लाभ दिए जाने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा 10 प्रतिशत आबादी भूखंड की मांग भी कर रहे हैं। इसके साथ ही किसान अतिक्रमण के नाम पर बुलडोजर पर रोक, भूमिहीन किसानों के सभी बच्चों को रोजगार और पुर्नवास का लाभ और आबादी का निस्तारण करने की मांग भी कर रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः पीली चौबंदी, धोती, कुर्ता…, राम मंदिर में पुजारियों लिए नया ड्रेस कोड, जानिए नए नियम

Edited By
Rakesh Choudhary
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News