Noida News: आयोग की टीम प्रदूषण जांचने पहुंची – Hindustan

Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की टीम ने शुक्रवार को शहर के अलग-अलग हिस्सों में जाकर निरीक्षण किया। प्राधिकरण के अधिकारी टीम को उन जगह ले गए जहां धूल नहीं उड़ती। प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार की ओर से राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनकैप) के तहत धनराशि दी जाती है। केंद्र से मिली धनराशि में से प्राधिकरण 34 करोड़ 32 लाख रुपये खर्च कर चुका है। प्राधिकरण ने इसमें से 22 करोड़ 59 लाख रुपये सड़कों की मरम्मत पर खर्च के रूप में दर्शाया है। यह खर्च इसलिए किया गया ताकि सड़कों पर उड़ने वाली धूल को नियंत्रित कर प्रदूषण को रोका जा सके।
प्राधिकरण की तरफ से खर्च के ब्यौरे के रूप में छह सड़कों का ब्योरा दिया गया था। इसमें सेक्टर-98 हाजीपुर अंडरपास से एल्ड्रिको क्रांसिंग, डीएससी रोड पर सेक्टर-104 स्टरलिंग मॉल के सामने की सड़क, सर्फाबाद बारात घर से सेक्टर-72 तक व फिर लाल मंदिर तक की सड़क, अगाहपुर पेट्रोल पंप से एनएसईजेड तक की सड़क संभवता भंगेल एलिवेटेड रोड, सेक्टर-72 में ए, बी, सी, ई ब्लॉक की सड़कें शामिल थीं। इस दावे के परीक्षण के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की टीम शुक्रवार को शहर के दौरे पर आई। टीम कई जगहों पर गई, लेकिन प्राधिकरण के अधिकारी खासतौर पर सेक्टर के अंदर की उन सड़कों पर लेकर गए जहां पर इंटरलॉकिंग और घास है। इससे धूल नहीं उड़ती है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News