—विज्ञापन—
सोनम कपूर को किसी परिचय की जरूरत नहीं है. बहुत ही कम उम्र में उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना एक नाम बनाया है. हालांकि, इस समय सोनम बड़े पर्दे की चकाचौंध से दूर अपने परिवार वालों के साथ समय व्यतीत कर रही हैं. हाल ही में सोनम ने दूसरी बार बेटे को जन्म दिया है, जिसके बाद से ही उनके मूलांक की काफी चर्चा हो रही है. यहां पर आप जान सकते हैं कि सोनम कपूर का मूलांक क्या है और उनके जीवन पर किस ग्रह का प्रभाव पड़ता है. (Image Credit- News24 Graphics)
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर का जन्म 9 जून 1985 को हुआ है. अंक शास्त्र की मानें तो जिन लोगों की डेट ऑफ बर्थ 9, 18 और 27 होती है, उनका मूलांक 9 होता है. इस हिसाब से सोनम कपूर का मूलांक 9 है, जबकि उनका जीवन मंगल ग्रह से प्रभावित है. (Image Credit- Social Media)
अंक शास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगों का मूलांक 9 होता है, वो निडर होने के साथ-साथ साहसी और परोपकारी भी होते हैं. ऐसे लोग हर परेशानी का डटकर सामना करते हैं और जीत हासिल करते हैं. (Image Credit- Social Media)
मूलांक 9 वालों की एक सबसे बड़ी खूबी ये भी है कि उनकी नेतृत्व क्षमता कमाल की होती है. अगर इन्हें कोई काम दिया जाता है तो ये उसे सच्चे मन से समय पर पूरा करते हैं. बता दें कि इन लोगों के अंदर लीडरशिप क्वालिटी भी होती है. (Image Credit- Freepik)
अक्सर देखा गया है कि मूलांक 9 के लोग काफी स्टाइलिश होते हैं. इन्हें अच्छा दिखना और नए-नए कपड़े पहनना पसंद होता है. इन लोगों की फिजिकल एक्टिविटी में भी काफी रुचि होती है. (Image Credit- Social Media)
मूलांक 9 के लोगों का दिल साफ होता है. ये अपना हर रिश्ता पूरी ईमानदारी से निभाते हैं. खासकर, अपने परिवार वालों से इन्हें खास लगाव होता है. इसके अलावा ये अपने परिवार वालों के भी लाडले होते हैं. बता दें कि किसी भी परेशानी में ये खुद को अकेला नहीं पाते हैं. कोई न कोई इनकी मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहता है. (Image Credit- Freepik) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in