Orai News: गौशाला में चारा-पानी और सफाई व्यवस्था परखी – Hindustan

Orai News: कालपी। संवाददाता महेवा ब्लॉक के ग्राम पिपरोंधा स्थित गौशाला का पशुपालन विभाग झांसी मंडल के अपर निदेशक ग्रेड-टू एवं पशु चिकित्सा अधिकारी ने निरीक्षण किया। उन्होंने गौशाला में गोवंश के रखरखाव, चारा-पानी, साफ-सफाई और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को परखा। साथ ही गौशाला के लिए तैयार किए गए नेपियर घास के खेत का निरीक्षण कर हरे चारे की उपलब्धता की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान पशुपालन विभाग झांसी मंडल के अपर निदेशक ग्रेड-टू एवं पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विलेन्द्र सिंह ने गौशाला में मौजूद गोवंश की संख्या और उनकी स्थिति देखी। उन्होंने पशुओं के लिए उपलब्ध भूसा, हरा चारा और स्वच्छ पानी की व्यवस्था का जायजा लिया।

शेड, नांद, परिसर की साफ-सफाई और जल निकासी की स्थिति भी देखी। बीमार अथवा कमजोर पशुओं की नियमित निगरानी कर समय से उपचार कराने के निर्देश दिए। इसके बाद डॉ. विलेन्द्र सिंह ने गौशाला के लिए तैयार किए गए नेपियर घास के खेत का निरीक्षण किया। उन्होंने घास की स्थिति, सिंचाई और देखरेख की जानकारी लेते हुए नियमित निगरानी के निर्देश दिए, ताकि गौशाला में हरे चारे की पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे। उन्होंने परिसर में साफ-सफाई दुरुस्त रखने, गोवंश को पर्याप्त चारा-पानी उपलब्ध कराने और पशुओं की नियमित देखरेख करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत सचिव अभिषेक यादव भी मौजूद रहे।

{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें  |  कॉइन जीतें  |  ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News