Orai News: कुठौंद। विकासखंड कुठौद की की बावली गोशाला में अंतिम संस्कार के नाम पर मृत गोवंश के शवों को सड़क के किनारे डालने को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा सड़क पर आ गया है। उन्होंने उच्च अधिकारियों को शिकायत भेज कार्रवाई करने की मांग की है। बताया गया है कि बावली गोशाला में गोवंशों के खानपान की भी व्यवस्था अच्छी नहीं है जिसको लेकर समय-समय पर ग्रामवासी संबंधित एनजीओ के कर्मचारियों के माध्यम से सुधार करने की बात कहते रहे लेकिन उसमें कोई सुधार नहीं हुआ मृत गोवंश को दिन में भूसा घर में डालने का भी शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है फिर रात में मृत गौवंश के शवों खुले में रोड किनारे डाल दिया जाता है जिसको लेकर कस्बे के आकाश दीक्षित, शनि याज्ञिक समेत एक दर्जन के करीब ग्रामीणों ने गौशाला में ताला जड दिया तथा पूरे प्रकरण से बीडीओ अरुण कुमार सिंह को अवगत कराया।
इस पर उन्होंने तीन सदस्य टीम गठित कर मौके पर भेजा है। उन्होंने बताया कि इसमें लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play