Padmini Ekadashi 2026: पद्मिनी एकादशी के दिन पढ़ें ये आरती और करें इन मंत्रों का जाप, श्रीहरि बरसाएंगे कृपा – India.Com

Padmini Ekadashi 2026: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व माना गया है और ज्येष्ठ अधिकमाह की एकादशी बेहद ही खास होती है. जिसे पद्मिनी एकादशी या पुरुषोत्तम एकादशी के नाम से जाना जाता है और यह एकादशी इसलिए खास है क्योंकि इसके यह तीन साल में एक बार आती है. बता दें कि पंचांग के अनुसार आज यानि 27 मई को पद्मिनी एकादशी का व्रत रखा जा रहा है और इस दिन जातक भगवान विष्णु का पूजन करते हैं. पद्मिनी एकादशी के दिन पूजा के बाद व्रत कथा पढ़ना महत्वपूर्ण माना गया है और कहते हैं कि बिना व्रत कथा के इस व्रत का पुण्य फल नहीं मिलता. अगर आप भगवान विष्णु की कृपा पाना चाहते हैं तो व्रत कथा के बाद आरती अवश्य करें और भगवान विष्णु व मां लक्ष्मी के कुछ मंत्रों का भी जाप करें. जिससे जीवन में सुख-समृद्धि व खुशहाली आएगी. यहां पढ़ें पद्मिनी एकादशी की आरती और मंत्र.

इसे भी पढ़ें: Nautapa Vastu Tips: नौतपा में चमक सकती है किस्मत! बस घर के इस कोने में रख दें ये 1 चीज, धन-दौलत से भर जाएगी तिजोरी

ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी जय जगदीश हरे।

भक्त जनों के संकट, क्षण में दूर करे॥ ॐ जय…
जो ध्यावे फल पावे, दुख बिनसे मन का।

स्वामी दुख बिनसे मन का।
सुख सम्पत्ति घर आवे, कष्ट मिटे तन का॥ ॐ जय…
मात-पिता तुम मेरे, शरण गहूं किसकी।
स्वामी शरण गहूं किसकी।
तुम बिन और न दूजा, आस करूं जिसकी॥ ॐ जय…
तुम पूरण परमात्मा, तुम अन्तर्यामी।
स्वामी तुम अन्तर्यामी।
पारब्रह्म परमेश्वर, तुम सब के स्वामी॥ ॐ जय…
तुम करुणा के सागर, तुम पालनकर्ता।
स्वामी तुम पालनकर्ता।
मैं मूरख खल कामी, कृपा करो भर्ता॥ ॐ जय…
तुम हो एक अगोचर, सब के प्राणपति।
स्वामी सब के प्राणपति।
किस विधि मिलूं दयामय, तुमको मैं कुमति॥ ॐ जय…
दीनबन्धु दुखहर्ता, तुम ठाकुर मेरे।
स्वामी तुम ठाकुर मेरे।
अपने हाथ उठाओ, द्वार पड़ा तेरे॥ ॐ जय…
विषय विकार मिटाओ, पाप हरो देवा।
स्वामी पाप हरो देवा।
श्रद्धा-भक्ति बढ़ाओ, सन्तन की सेवा॥ ॐ जय…
तन-मन-धन सब कुछ है तेरा।
स्वामी सब कुछ है तेरा।
तेरा तुझको अर्पण, क्या लागे मेरा॥ ॐ जय…
ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी जय जगदीश हरे।
भक्त जनों के संकट, क्षण में दूर करे॥
ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी जय जगदीश हरे।…
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
रेनू यादव, India.Com हिंदी में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 वर्षों के अनुभव के दौरान उन्हें टेक्नोलॉजी, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ व अन्य विषयों … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News