Pakistan News: बलूचिस्तान में आतंकी हमला, बाइक में आइडी बांधकर किया विस्फोट; 5 की मौत, कई हुए घायल – Zee News Hindi

Pakistan News in Hindi: पाकिस्तान एक बार फिर आतंकी हमलों से दहल उठा, जब विद्रोह प्रभावित बलूचिस्तान में बाइक से आईडी बांधकर उड़ा दिया गया. इस हमले में 5 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. 
Trending Photos
Terrorist Attack in Pakistan Balochistan: आतंकवाद के जरिए भारत को झुलसाने की साजिश रचने वाला पाकिस्तान आजकल खुद इसकी तपिश सह रहा है. उस पर लगभग रोजाना ही विद्रोहियों और आतंकियों के हमले हो रहे हैं. जिसमें तमाम लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है. बुधवार को भी ऐसे ही एक हमले में उसके 5 लोगों की जान चली गई. 

रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत के खुजदार जिले में बुधवार को आईईडी से हुए एक विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए. नाल पुलिस स्टेशन के एसएचओ बहावल खान पिंड्रानी ने बताया कि यह विस्फोट एक मोटरसाइकिल से जुड़ी आईईडी को रिमोट डिवाइस के जरिए विस्फोट करने के बाद हुआ.

विस्फोट में मारे गए 5 लोग

एसएचओ के अनुसार, ‘विस्फोट नाल मार्केट में हुआ और घायलों को अस्पताल ले जाया गया है.’ जिला स्वास्थ्य अधिकारी रफीक सासोली ने कहा कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है, जबकि उन्हें मुर्दाघर में पांच शव मिले हैं. खान ने कहा कि बम निरोधक दस्ता मौके पर मौजूद है और घटनास्थल का निरीक्षण कर रहा है.
खुजदार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जावेद जहरी ने एक टेलीविजन चैनल को बताया कि विस्फोट बाजार के आसपास के एक कॉलेज के पास हुआ और वाहन भी जल गए. उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों की समय पर कार्रवाई ने बलूचिस्तान के पिशिन इलाके में एक और आतंकवादी हमले को रोक दिया.

पिशिन में 4 लोगों की हुई गिरफ्तारी
उन्होंने कहा कि खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए पिशिन में चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया, क्योंकि वे बुधवार को आतंकी हमले की योजना बना रहे थे. वहीं बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने एक बयान में विस्फोट की कड़ी निंदा की और कहा कि घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा देखभाल उपलब्ध कराने के आदेश जारी किए गए हैं.
पिछले 2 दशक से बलूचिस्तान में हिंसा
बुगती ने कहा, ‘आतंकवाद को उसके सभी रूपों में खत्म कर दिया जाएगा. शांति के विरोधी तत्व अपने नापाक उद्देश्यों में विफल हो जाएंगे और इस घटना में शामिल लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा.’ बताते चलें कि बलूचिस्तान पिछले 2 दशक से अधिक समय से हिंसा का सामना कर रहा है. इससे पहले 26 जनवरी को खुजदार से रावलपिंडी जा रही एक यात्री बस के पास कार बम विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए.
फरवरी में पाकिस्तान पर हुए 79 हमले
इस्लामाबाद स्थित थिंक टैंक, पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज ने कहा है कि देश में पिछले महीने फरवरी में 79 आतंकवादी हमले हो चुके हैं, जिसके परिणामस्वरूप 55 नागरिकों और 47 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई. वहीं 45 नागरिक और 81 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए. इसमें कहा गया है कि आतंकवाद विरोधी अभियानों के दौरान 156 आतंकवादी मारे गए, 20 घायल हुए और 60 अन्य गिरफ्तार किए गए.
(एजेंसी पीटीआई)
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News