Pakistan News Live: अगर भारत ने हमला किया तो पख्तून और बलोच खड़े होंगे भारत के साथ – पाकिस्तान के अंदर से उ… – News18 Hindi

India Pakistan News Hindi: पाकिस्तान के भीतर से भारत के पक्ष में ऐसी आवाज़ें सामने आ रही हैं जो पड़ोसी देश के लिए बड़े झटके से कम नहीं हैं. खैबर पख्तूनख्वा के एक इस्लामिक प्रचारक और बलूचिस्तान के एक प्रमुख एक्टिविस्ट ने खुलकर भारत का समर्थन किया है और पाकिस्तान के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान किया है.
खैबर पख्तूनख्वा में एक प्रमुख इस्लामिक प्रचारक का बयान वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा—
“अगर भारत पाकिस्तान पर हमला करता है तो हम पश्तून तुरंत पाकिस्तानी सेना के खिलाफ भारतीय सेना के साथ खड़े होंगे. उन्होंने हम पश्तूनों पर इतने अत्याचार किए हैं और आप सोचते हैं कि हम पाकिस्तान के लिए जिंदाबाद बोलेंगे? कभी नहीं!” यह बयान न सिर्फ पाकिस्तान के अंदर असंतोष को उजागर करता है बल्कि वहां के अलग-अलग समुदायों के बीच नाराजगी को भी दिखाता है.
वहीं बलूचिस्तान से भी भारत के पक्ष में समर्थन आता दिखा. बलूच एक्टिविस्ट अहमर मस्तीखान ने हमारे साथ एक खास बातचीत में कहा, “अगर भारत पाकिस्तान पर हमला करता है तो हम बलोच भारतीय सेना का स्वागत करेंगे.” बलूचिस्तान में लंबे समय से पाकिस्तान सरकार के खिलाफ आवाजें उठती रही हैं. और अब जब भारत का नाम इसमें शामिल हुआ है तो यह कूटनीतिक रूप से बड़ा संकेत माना जा रहा है. इन दोनों बयानों से यह साफ है कि पाकिस्तान के भीतर कई ऐसे समुदाय हैं जो खुद को पाकिस्तान सरकार से ठगा और शोषित महसूस करते हैं.
फतह सीरीज की दूसरी मिसाइल का किया टेस्ट
पाकिस्तान ने भारत के साथ बढ़ते तनावपूर्ण संबंधों के बीच फतह सीरीज की दूसरी सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का सफल परीक्षण किया है. डॉन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार यह परीक्षण सोमवार को चल रहे सैन्य अभ्यास के तहत किया गया. इसमें 120 किलोमीटर की रेंज वाली मिसाइल का सफल प्रक्षेपण किया गया. इस मिसाइल का उद्देश्य सटीकता और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को दर्शाना है, जो पाकिस्तान की सामरिक क्षमताओं में एक महत्वपूर्ण वृद्धि मानी जा रही है.
यह परीक्षण ऐसे समय में किया गया है जब जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हालिया हमले के बाद भारत-पाक संबंधों में और भी अधिक तल्खी देखने को मिल रही है. पाकिस्तान इस हमले के लिए जिम्मेदार है. हमले के बाद दोनों देशों के बीच कूटनीतिक तनाव गहराता जा रहा है. पाकिस्तान द्वारा मिसाइल परीक्षण को अपनी रक्षा क्षमताओं के प्रदर्शन के रूप में पेश किया जा रहा है. लेकिन क्षेत्रीय विश्लेषकों का मानना है कि यह एक प्रकार का शक्ति प्रदर्शन भी है. इसका उद्देश्य भारत को एक सख्त संदेश देना हो सकता है. दक्षिण एशिया पहले से ही परमाणु हथियार संपन्न क्षेत्र है, जहां किसी भी सैन्य गतिविधि को अत्यधिक संवेदनशीलता से देखा जाता है. ऐसे में पाकिस्तान का यह कदम न केवल दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित कर सकता है, बल्कि क्षेत्रीय स्थिरता पर भी गंभीर प्रभाव डाल सकता है.
Pakistan India Tension Live News: पाकिस्तान के भीतर से भारत के पक्ष में ऐसी आवाज़ें सामने आ रही हैं जो पड़ोसी देश के लिए बड़े झटके से कम नहीं हैं. खैबर पख्तूनख्वा के एक इस्लामिक प्रचारक और बलूचिस्तान के एक प्रमुख एक्टिविस्ट ने खुलकर भारत का समर्थन किया है और पाकिस्तान के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा, “अगर भारत पाकिस्तान पर हमला करता है तो हम पश्तून तुरंत पाकिस्तानी सेना के खिलाफ भारतीय सेना के साथ खड़े होंगे. उन्होंने हम पश्तूनों पर इतने अत्याचार किए हैं और आप सोचते हैं कि हम पाकिस्तान के लिए जिंदाबाद बोलेंगे? कभी नहीं!”
पाकिस्तान ने भारत के साथ बढ़ते तनावपूर्ण संबंधों के बीच फतह सीरीज की दूसरी सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का सफल परीक्षण किया है. डॉन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार यह परीक्षण सोमवार को चल रहे सैन्य अभ्यास के तहत किया गया. इसमें 120 किलोमीटर की रेंज वाली मिसाइल का सफल प्रक्षेपण किया गया. इस मिसाइल का उद्देश्य सटीकता और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को दर्शाना है, जो पाकिस्तान की सामरिक क्षमताओं में एक महत्वपूर्ण वृद्धि मानी जा रही है.
पढ़ें पूरी खबर- एक तरफ सीजफायर तोड़ रहा, दूसरी तरफ 3 दिन में पाकिस्तान का दूसरा मिसाइल टेस्ट, भारत को नहीं दे सकता टक्कर
Bilawal Bhutto X Account Ban: भारत ने पाकिस्तान से प्रोपगेंडा फैलाने वाले यूट्यूब चैनल और एक्स अकाउंट्स के खिलाफ सख्ती तेज कर दी है. भारत ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के चेयरमैन बिलावल भुट्टो-जरदारी के सोशल मीडिया अकाउंट को ब्लॉक कर दिया, जो पाकिस्तानी नेताओं पर भारत की डिजिटल कार्रवाई का हिस्सा है. ये कदम बिलावल के उस बयान के बाद आया, जिसमें उन्होंने सिंधु जल संधि के निलंबन पर भारत को गीदड़भभकी दी थी. तब उन्होंने सिंधु में खून बहने की बात कही थी.
Pakistan India Tension Live News: पाकिस्तान के मौलवी मुफ्ती अब्दुल रहीम और मौलाना तारिक मसूद ने भारत और हिंदुओं के खिलाफ फिर से जहर उगला है. उन्होंने दावा किया कि गजवा-ए-हिंद की भविष्यवाणी पाकिस्तान से जुड़ी है, जिसमें पाकिस्तानी लोग हिस्सा लेंगे और भविष्य की लड़ाइयों में पैगंबर ईसा (यीशु) की सेना में शामिल होंगे. इससे पहले पाकिस्तानी सेना के जनरल असीम मुनीर ने भी हिंदुओं के खिलाफ जहरीला बयान दिया था.
अफगानिस्तान के पूर्व उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘भारत ने दुश्मनों को इलेक्ट्रिक शॉक देने के बजाय उनके गले में लंबी रस्सी डाल दी है.’ उनका इशारा भारत की रणनीति पर है, जो पाकिस्तान को तिल-तिल कर सजा दे रही है. भारत ने सिंधु जल संधि निलंबित कर बगलिहार और किशनगंगा बांधों से पानी रोका और SAARC वीजा रद्द किए.
Pakistan India Tension UNSC Meeting Live: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) आज भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर बंद कमरे में चर्चा करेगी. पाकिस्तान, जो UNSC का अस्थायी सदस्य है, ने इस आपात बैठक की मांग की थी. भारत ने हमले के लिए पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन द रेसिस्टेंस फ्रंट (TRF) को जिम्मेदार ठहराया और सिंधु जल संधि निलंबित कर बगलिहार व किशनगंगा बांधों से पानी रोका.
पाकिस्तान सरकार ने पहलगाम हमले और भारत की कथित आक्रामकता के खिलाफ संसद में एक सर्वसम्मत प्रस्ताव पेश करने का फैसला किया है. जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक यह प्रस्ताव आज शाम पेश होगा. चर्चा में सिंधु जल संधि के निलंबन को लेकर रणनीति साझा की जाएगी.
भारत ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है. भारत ने चिनाब नदी पर बगलिहार बांध से पानी का प्रवाह रोक दिया और झेलम नदी पर किशनगंगा परियोजना से पानी कम करने की तैयारी कर रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक भारत के नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन के एक अधिकारी ने बताया कि बगलिहार बांध में डी-सिल्टिंग के बाद शनिवार से स्लूस गेट बंद कर दिए गए, जिससे पाकिस्तान को पानी का प्रवाह 90% तक कम हो गया। किशनगंगा बांध में भी जल्द रखरखाव शुरू होगा, जिससे पानी पूरी तरह रोका जाएगा. यह कदम पाकिस्तान के शनिवार को बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण के तुरंत बाद उठाया गया. जल शक्ति मंत्रालय ने उत्तरी राज्यों के लिए सिंधु नदी प्रणाली से पानी की आपूर्ति बढ़ाने की योजना बनाई है
Pakistan News Live: बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने बलूचिस्तान के कलात जिले के मंगोचर इलाके में एक बड़ा हमला किया है. हमले के बाद से क्वेटा-कराची नेशनल हाईवे (N-25) को बंद कर दिया गया. BLA के फतेह स्क्वॉड ने हमले की जिम्मेदारी ली, जिसमें सशस्त्र उग्रवादियों ने यातायात रोककर बसों और निजी वाहनों की तलाशी ली. इसके बाद NADRA, ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स और नेशनल बैंक ऑफ पाकिस्तान सहित कई सरकारी कार्यालयों पर कब्जा कर उन्हें आग के हवाले कर दिया. BLA ने इसे अपनी ‘आजादी की लड़ाई’ का हिस्सा बताया. एक अन्य घटना में, BLA ने गदानी जेल से क्वेटा ले जाए जा रहे कैदियों के पुलिस वैन पर हमला किया और 10 कैदियों को छुड़ाया और पांच पुलिसकर्मियों को बंधक बनाया. वैन, ड्राइवर और दो सादे कपड़ों वाले पुलिसकर्मी बाद में रिहा हुए.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News