Feedback
लोकसभा में आज बजट पर चर्चा की होगी शुरुआत
संसद के चालू बजट सत्र के छठे दिन लोकसभा में बजट पर चर्चा की शुरुआत होनी है. वहीं, राज्यसभा में आज प्राइवेट मेंबर्स बिल लिए जाएंगे. एक दिन पहले संसद के दोनों सदनों में विपक्ष ने अमेरिका से भारतीयों के डिपोर्टेशन के मुद्दे पर हंगामा किया था. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दोनों सदनों में इस मुद्दे पर बयान दिया था.
संसद के चालू बजट सत्र का आज छठा दिन है. बजट सत्र के छठे दिन लोकसभा में आज से आम बजट पर चर्चा शुरू होगी. वहीं, राज्यसभा में आज प्राइवेट मेंबर्स बिल लिए जाएंगे. लोकसभा में बजट पर चर्चा की शुरुआत गुरुवार को ही होनी थी लेकिन अमेरिका से भारतीयों के डिपोर्टेशन को लेकर विपक्ष के हंगामे के कारण ऐसा नहीं हो सका. लोकसभा की कार्यवाही पहले दोपहर 12 बजे तक, फिर दो बजे और फिर 3.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. 3.30 बजे कार्यवाही शुरू होने पर हंगामे के बीच ही विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका से भारतीयों के डिपोर्टेशन पर बयान दिया था. इसके बाद सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई थी.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू