Patna News:राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन स्कॉलरशिप परीक्षा की शुरुआत – inextlive

पटना ब्यूरो :
उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत एमिटी यूनिवर्सिटी ऑनलाइन ने एमिटी ऑनलाइन नेशनल स्कॉलरशिप एप्टीट्यूड टेस्ट 2026 की शुरुआत की घोषणा की है। इस परीक्षा का आयोजन रविवार, 10 मई 2026 को किया जाएगा।ङइसका उद्देश्य देशभर के प्रतिभाशाली छात्रों की पहचान करना और उन्हें योग्यता आधारित स्कॉलरशिप के माध्यम से उच्च शिक्षा के अवसर प्रदान करना है।
यह पहल विशेष रूप से यूजी और पीजी स्तर के छात्रों के लिए तैयार की गई है। परीक्षा ऑनलाइन प्रॉक्टर्ड मोड में आयोजित होगी और इसमें भाग लेने के लिए किसी प्रकार का रजिस्ट्रेशन शुल्क नहीं लिया जाएगा। स्कॉलरशिप संरचना के अनुसार पहले स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को 100 प्रतिशत फीस माफी, दूसरे स्थान पर 50 प्रतिशत और तीसरे स्थान पर 20 प्रतिशत स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त, उत्तीर्ण उम्मीदवारों को पहले सेमेस्टर की फीस पर 25 प्रतिशत तक की छूट भी दी जाएगी।
चेयरमैन अजीत चौहान ने कहा कि यह पहल केवल स्कॉलरशिप तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य प्रतिभा को पहचानकर उसे सही अवसर और सहयोग प्रदान करना है। उनका मानना है कि यह परीक्षा शिक्षा को अधिक समावेशी और सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Copyright © 2026. All Rights Reserved

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News