भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में हाल बेहाल नजर आ रहे हैं. देश की जनता पर हर बीतते दिन के साथ महंगाई की तगड़ी मार पड़ रही है. खासतौर पर सरकार का फ्यूल बम लगातार उनकी जेब का खर्च बढ़ाता जा रहा है. हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान की, जहां मंगलवार को फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol-Diesel Price Hike) बढ़ा दिए गए हैं. शहबाज शरीफ सरकार द्वारा की गई इस तेज बढ़ोतरी के बाद अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 380 रुपये से ज्यादा, जबकि डीजल का दाम 410 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गया है.
अब पेट्रोल-डीजल का ये रेट
पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने मंगलवार को एक बार फिर से जनता पर महंगाई का बम फोड़ा है. देश में पेट्रोल की कीमत में 4.42 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया है, जिसके बाद अब 1 लीटर पेट्रोल के लिए लोगों को 375.82 रुपये की जगह 380.24 रुपये खर्च करने होंगे. तो वहीं देश में हाई स्पीड डीजल का दाम 6.10 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिया गया है, जिसके चलते 1 Litre High Speed Diesel Price 403.32 रुपये से बढ़कर 409.42 रुपये/लीटर पर पहुंच गया है. पेट्रोल-डीजल की ये नई कीमतें 15 सितंबर से लागू कर दी गई हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू