कृपया धैर्य रखें।
पीएम मोदी ने हाल में ही अपने काफिले में शामिल कारों की संख्या को कम किया है। इसके बाद किन EV को विकल्प के तौर पर काफिले में शामिल किया जा सकता है। आ …और पढ़ें
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में जिस तरह से पेट्रोल और डीजल की बचत करने के लिए पीएम मोदी की ओर से आग्रह किया गया है। उसे देखते हुए लोग भी अब कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच पीएम मोदी ने भी अपने काफिले को छोटा किया है। जिसके बाद अगर ईवी को काफिले में शामिल किया जाता है तो कौन से विकल्प बेहतर हो सकते हैं। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
पीएम मोदी ने जिस तरह अपने काफिले से कारों की संख्या को कम किया है और इनकी जगह इलेक्ट्रिक कारों के उपयोग की बात कही है। उसे देखते हुए कुछ मेड इन इंडिया कारें बेहतर विकल्प साबित हो सकती हैं।
टाटा मोटर्स की ओर से हैरियर ईवी को भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। इस ईवी में कई बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं और ऑफ रोड क्षमता भी मिलती है। टाटा की ओर से ऑफर की जाने वाली इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत 21.49 लाख रुपये से शुरू होती है।
महिंद्रा की ओर से बाजार में इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर XEV 9e को उपलब्ध करवाया जाता है। जिसमें कई बेहतरीन फीचर्स और अच्छी रेंज को दिया जाता है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत 21.90 लाख रुपये से शुरू होती है।
महिंद्रा की ओर से XEV 9s को भी ऑफर किया जाता है। यह एसयूवी सात सीटों के विकल्प के साथ आती है। जिसमें अच्छी रेंज और फीचर्स मिलते हैं। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत 19.95 लाख रुपये से शुरू होती है।
मारुति की ओर से eVitara, Hyundai Creta, MG Windsor, MG M9 जैसी इलेक्ट्रिक कारों को भी विकल्प के तौर पर काफिले में शामिल किया जा सकता है।