Postpartum Hair Loss: डिलीवरी के बाद आपके भी झड़ रहे हैं बाल? इन चीजों को करें डाइट में शामिल – aajtak.in

Feedback
Postpartum Hair Fall in women: मदरहुड जिंदगी को बदलने वाला समय होता है. इससे महिला की सोशल लाइफ तो बदलती ही है साथ ही फिजिकल हेल्थ पर भी काफी गहरा असर पड़ता है. डिलीवरी के बाद जिस समस्या का सामना महिलाओं को सबसे ज्यादा करना पड़ता है वो है बालों का झड़ना. ये समस्या धीरे-धीरे शुरू होती है और एकदम से काफी ज्यादा बढ़ जाती है. एक समय बाद तो महिलाओं को ऐसा महसूस होने लगता है जैसे वह गंजी ही हो जाएंगी. लेकिन आपको बता दें कि ये समस्या बिल्कुल आम है और नई  मां बनी हर महिला को इसका सामना करना पड़ता है.

क्यों झड़ते हैं डिलीवरी के बाद बाल?

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन के लेवल में बढ़ोतरी होती है लेकिन बच्चा पैदा होने के बाद महिलाओं के शरीर में बढ़ा हुआ एस्ट्रोजन हार्मोन का लेवल कम होने लगता है जिससे बाल झड़ने लगते हैं. कुछ समय बाद जब ये हार्मोन अपने नॉर्मल लेवल पर आ जाता है तो बालों का झड़ना अपने आप ही रुक जाता है और नई ग्रोथ आने लगती है. जिस दौरान आपके बाल झड़ते हैं उस दौरान जरूरी है कि आप अपनी डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को शामिल करें.

क्या गलती करती हैं महिलाएं

डिलीवरी के बाद हेयर फॉल से निपटने के लिए महिलाएं सिर्फ बायोटिन के इनटेक पर फोकस करती हैं. माना कि बायोटिन हेयर हेल्थ के लिए एक जरूरी पोषक तत्व माना जाता है लेकिन ये अकेला आपके शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन के लेवल को बढ़ाने का काम नहीं कर सकता है. इसके लिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट में सभी तरह के पोषक तत्वों को शामिल करें.

डिलीवरी के बाद बालों की रिग्रोथ के लिए जरूरी हैं ये पोषक तत्व-

प्रोटीन- प्रोटीन बालों के लिए बिल्डिंग ब्लॉक की तरह काम करता है. प्रोटीन के बिना बाल कमजोर और टूटने लगते हैं. बहुत सी नई माएं प्रोटीन का सेवन बहुत कम करती है. रोजाना 80 से 100 ग्राम प्रोटीन खाने की कोशिश करें.

आयरन- आयरन बालों के फॉलिकल्स समेत कोशिकाओं तक ऑक्सीजन पहुंचाता है. डिलीवरी के बाद ब्लीडिंग और नींद पूरी ना होने से अक्सर शरीर में आयरन की कमी हो जाती है, जिससे अत्यधिक बाल झड़ने लगते हैं और यहां तक कि बाल हमेशा के लिए पतले हो जाते हैं.

जिंक– जिंक टिशू की मरम्मत में सहायता करता है और बालों के फॉलिकल्स के आसपास की तेल ग्रंथियों को ठीक से काम करने में मदद करता है.

विटामिन डी- विटामिन डी नए बालों के फॉलिकल्स बनाने और बालों की ग्रोथ साइकिल को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. इसकी कमी से बालों का विकास रुक सकता है और बाल झड़ सकते हैं. सूरज की रोशनी विटामिन डी का सबसे अच्छा स्रोस है.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News