Prayagraj News: भव्यता के साथ निकली शिव कलश यात्रा – livehindustan.com

Prayagraj News: राजापुर स्थित हनुमान मंदिर से मंगलवार को पूरी भव्यता के साथ शिव कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल भगवान शिव, पार्वती, राधा-कृष्ण व हनुमानजी की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा आयोजक सुनीता जायसवाल व भाजपा अध्यक्ष संजय गुप्त की अगुवाई में कलश यात्रा मनमोहन चौराहा स्थित शिव मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। विधि-विधान के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। पूर्व सांसद केसरी देवी पटेल, मेयर गणेश केसरवानी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, डॉ. रंजना बाजपेई, पार्षद भोला तिवारी, पूर्व पार्षद अहमद अली, निर्मला मंडल, प्रदीप जायसवाल, विशाल सोनकर, ओम प्रकाश, रेनू सोनी, सोनू कनौजिया आदि मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News