Prayagraj News: मुस्लिम गुंडों को संरक्षण देती है सपा : केशव प्रसाद मौर्य – Hindustan

Prayagraj News: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को बीबीएस इंजीनियरिंग कॉलेज गद्दोपुर में जनसंवाद किया। कहा कि 2017 के पहले सड़क पर गुंडों की फौज रहती थी, वे कहते थे अतीक के आदमी हैं। लोग घर से निकलते थे तो डर लगता था कि शाम को घर पहुंचेंगे या नहीं, आज कोई नहीं दिखाई दे रहा है।

आज अखिलेश पीडीए की बात करते हैं, लेकिन उनके लिए पीडीए मतलब परिवार डेवलपमेंट एजेंसी है। जब 2012 से 17 तक वो मुख्यमंत्री थे तो उन्हें पीडीए की याद नहीं आई। सपा मुस्लिम तुष्टिकरण करती है, मुस्लिम गुंडों को संरक्षण देती है। सपा के पास पूरे फाफामऊ विधानसभा में 100 कार्यकर्ता नहीं है। हमें विरोधियों से सावधान रहना है, हमें छात्रों का भविष्य खराब नहीं होने देना है। 2027 में गंगापार की पांचों विधानसभा सीट पर कमल खिलाना है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने की। संचालन जिला महामंत्री अनिरुद्ध सिंह पटेल और जिला उपाध्यक्ष अमरजीत कुशवाहा ने किया। जिला मीडिया प्रभारी भाजपा गंगापार उमेश तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम को फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद मौर्या, फूलपुर विधायक दीपक पटेल, एमएलसी सुरेन्द्र चौधरी, पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडेय ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश मौर्या, काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, चंद्रकेश पाल, कमलेश कुमार, शैलेन्द्र मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैया लाल पांडेय, कविता पटेल, शिव प्रसाद मिश्रा, प्रमोद मौर्य, सुशील त्रिपाठी, आरती मौर्या, संतोष विश्वकर्मा, महादेव जायसवाल, देवेन्द्र गिरी आदि मौजूद रहे。

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News