Prayagraj News: अंदावा चौराहे के समीप शुक्रवार रात एक युवक का कार सवार लोगों ने अपहरण कर लिया। पुलिस के सक्रिय होने की भनक पर आरोपियों ने युवक को दूसरी कार में बैठाकर धूमनगंज थाने के पास छोड़ दिया। आरोप है कि असलहे के बल पर रुपये मांगे गए और करीब 70 किमी दूर कौशाम्बी के संदीपन घाट तक ले जाया गया था। फिलहाल पुलिस ने तीन आरोपियों को दो तमंचे के साथ हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, एयरपोर्ट क्षेत्र के चिल्ला मुजफ्ता गांव निवासी शिवम सिंह का बेटा शुभम सिंह शुक्रवार की रात करीब नौ बजे अपने एक मित्र के साथ अंदावा में एक कार शोरूम गया था।
आरोप है कि अंदावा चौराहे के समीप कार सवार युवकों ने शुभम का अपहरण कर लिया है। असलहे की बट से पिटाई करते हुए उसे अपने पिता से दस लाख रुपये मंगवाने की धमकी दी। कार से फाफामऊ के रास्ते कोखराज हाईवे से संदीपन घाट थानाक्षेत्र के काजीपुर स्थित एक ढाबे पर ले गए। इधर, शुभम के मित्र की सूचना पर उसके पिता शिवम सिंह ने पुलिस को सूचना दी। हालांकि, आरोपियों ने एक अन्य वाहन बुलाकर शुभम को धूमनगंज थाने के पास छोड़ दिया। आरोप है कि 21 हजार नकदी और सोने की चेन भी छीन ली गई। पुलिस की मानें तो शुभम का एक दोस्त से ऑनलाइन गेमिंग से संबंधित रुपये के लेनदेन का विवाद चल रहा है। इसी विवाद में उसके दोस्त ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर कार में जबरन बैठा लिया गया था। धूमनगंज थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि घटनास्थल झूंसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत है। पकड़े गए तीनों युवकों को झूंसी थाने सुपुर्द कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई झूंसी पुलिस कर रही है।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play