Edited By :Himani sharma
Updated:
Prime Video Top 5 Movies: प्राइम वीडियो पर नई से लेकर पुरानी फिल्में ट्रेंडिंग लिस्ट में छाई हुई हैं. इनमें सस्पेंस, एक्शन और थ्रिलर की जबरदस्त डोज मिलेगी. इन फिल्मों को आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में पंकज त्रिपाठी की फिल्म से लेकर रजनीकांत तक की फिल्म भी शामिल हैं. सोशल मीडिया पर भी इन फिल्मों के खूब चर्चे हो रहे हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है.
पंकज त्रिपाठी और अली फजल स्टारर ये फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. सिनेमाघरों में छाने के बाद अब ये फिल्म प्राइम वीडियो पर भी तहलका मचा रही है. फिल्म प्राइम वीडियो पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में सस्पेंस, क्राइम, थ्रिलर और एक्शन का फुल डोज है. फिल्म में पंकज त्रिपाठी और अली फजल के साथ-साथ जितेंद्र कुमार, दिव्येंदु शर्मा, सोनल चौहान और रवि किशन जैसे सितारे भी शामिल हैं.
साल 2023 में रिलीज हुई ये फिल्म अभी भी प्राइम वीडियो पर छाई हुई है. इस फिल्म का नाम भी प्राइम वीडियो की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में एक्शन के साथ-साथ कॉमेडी से भरे सीन्स भी देखने को मिलेंगे. वहीं फिल्म में रजनीकांत के साथ-साथ तमन्ना भाटिया, शिवा राजकुमार, मोहनलाल, जैकी श्रॉफ और योगी बाबू जैसे सितारे भी मुख्य भूमिका में हैं.
इस फिल्म को हाल ही में प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है. रिलीज होते ही ये फिल्म टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में छा गई है. इस फिल्म में एक्शन और क्राइम से भरे सीन्स हैं. अगर आप एक्शन फिल्में देखने के शौकीन हैं तो इस फिल्म को अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. वहीं फ्रेंड्स के साथ घर में बैठकर देखने के लिए ये फिल्म परफेक्ट चॉइस है.
2 घंटे 25 मिनट की ये एडवेंचर-कॉमेडी फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में 1990 के दशक की कहानी को दिखाया गया है. ये फिल्म भी प्राइम वीडियो की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में तहलका मचा रही है. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें श्री विष्णु, महिमा नांबियार, राधिका, उपेंद्र लिमये और सत्य भी लीड रोल में हैं. इसे आप अपनी फैमिली के साथ बैठकर देख सकते हैं.
सिद्धू सिड स्टारर ये क्राइम थ्रिलर फिल्म भी प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग लिस्ट में छाई हुई है. इस फिल्म में सिद्धू सिड ने पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभाई है. वहीं फिल्म में क्राइम और थ्रिलर से भरे सीन्स कूट-कूटकर भरे हैं. फिल्म में सिद्धू सिड के साथ-साथ थार्सिका, रित्विका पनीरसेल्वम, वेला राममूर्ति और निझलगल रवि लीड रोल में हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301