Pune News: 70 साल की बुजुर्ग महिला ने सांप को लगाया गले, VIDEO वायरल – News24 Hindi

—विज्ञापन—
महाराष्ट्र के पुणे के मुलशी तालुका के कासर अंबोली गांव में एक 70 साल की दादी शकुंतला सुतार ने अपने घर में निकले सांप को पकड़कर गले में डाल लिया। सांपों के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए दादी ने खुद धामन सांप को पकड़कर अपने गले में डाला है। फिलहाल, दादी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है। 70 साल की उम्र में ऐसे सांप को पकड़ना वाकई काबिले तारीफ है।
Pune News: 70 साल की बुजुर्ग महिला की दिखी हिम्मत, ‘शकुंतला लहू सुतार’ ने सांप को लगाया गले, VIDEO वायरल @news24tvchannel #Pune pic.twitter.com/53Nj9uxnk6
— Deepti Sharma (@DeeptiShar24006) July 27, 2025


महाराष्ट्र के पुणे के अंबोली गांव की रहने वाली हैं। अगर किसी के घर में कोई सांप निकलता है, तो वो लोग दादी को बुलाकर पकड़वाते हैं। दादी बिना डरे और बड़े आराम से सांप को पकड़ लेती हैं। कुछ लोग इस वीडियो को देखकर दादी की तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो पर काफी सारे व्यूज मिल चुके हैं। इस वीडियो में दादी ने 8 फीट लंबा सांप पकड़ा है। 

अक्सर लोग सांप को देखकर डर जाते हैं, लेकिन दादी की हिम्मत और जज्बे को देखकर हर कोई हैरान है। क्योंकि ऐसी चीजों को पकड़ने से डरते हैं। दादी का वीडियो वायरल होने पर सभी उनके हौसले की दाद दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें-  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भयंकर हादसा, ट्रक ने मारी 20 गाड़ियों को टक्कर
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा मुंबई, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News