Punjab Election 2027: पंजाब में BJP-अकाली दल का गठबंधन का ऐलान, 6 साल बाद एक हुईं दोनों पार्टियां – News24 Hindi

Written By Khushbu Goyal
साल 2020 में भाजपा और अकाली दल का गठबंधन कृषि कानूनों के कारण टूट गया था. (Credit-ANI)
पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए भाजपा और अकाली दल ने गठबंधन का ऐलान किया है. दोनों दल 6 साल बाद एक हुए हैं और दोनों मिलकर अब विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. आज दिल्ली में BJP हेडक्वार्टर में गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए AAP की दूसरी लिस्ट जारी, सामने आए 31 …
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में आज बंद कमरे में एक बैठक खत्म हुई, जिसमें शिरोमणि अकाली दल (SAD) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) दोनों के प्रमुख नेताओं ने एक साथ बैठकर यह फैसला लिया कि अगला पंजाब विधानसभा चुनाव BJP और अकाली दल मिलकर लड़ेंगे. आज से अकाली दल NDA के आधिकारिक पार्टनर के रूप में राजनीति में काम करेगा. सुखबीर बादल साहब के नेतृत्व में अकाली दल हमारा सबसे पुराना साथी रहा है. हमने कई चुनाव एक साथ लड़े हैं, जीत और हार दोनों का अनुभव किया है, फिर भी हमारा रिश्ता अटूट रहा है. आज यह पार्टनरशिप रिन्यू हो रही है और ऐसा करके हमें बहुत ज्यादा खुशी महसूस हो रही है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं एक बात बहुत साफ-साफ कहना चाहता हूं कि पंजाब से ड्रग्स की बुराई को खत्म करना हमारा पहला मकसद होगा. पंजाब से भ्रष्टाचार खत्म करना एक अहम लक्ष्य होगा और राज्य के अंदर राष्ट्रवादी ताकतों को मजबूत करना भी हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी. 31 दिसंबर 2029 तक हम पंजाब को पूरी तरह से ड्रग्स से मुक्त कर देंगे. यह बहुत खुशी की बात है कि नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) का सबसे पुराना सहयोगी शिरोमणि अकाली दल (SAD) आज एक बार फिर NDA में वापस आ गया है. मैं अकाली दल और सरदार के सभी साथियों का दिल से स्वागत करता हूं. भारतीय जनता पार्टी और अकाली दल NDA के हिस्से के तौर पर चुनाव की तैयारी कर रहे हैं, हम पंजाब के लिए एक मैनिफेस्टो जारी करेंगे, जिसमें कई खास मुद्दों पर बात की जाएगी.
पंजाब चुनाव में राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, BJP …
बता दें कि पंजाब में अकाली दल और भाजपा के बीच 24 साल पहले 1996 में गठबंधन हुआ था. दोनों पार्टियों ने 1997, 2007 और 2012 में 3 बार पंजाब में गठबंधन की सरकार बनाई. लेकिन सितंबर 2020 में कृषि सुधार कानूनों के कारण गठबंधन टूट गया था. पंजाब के किसान 3 कृषि कानूनों का विरोध कर रहे थे, क्योंकि किसानों को MSP और मंडी व्यवस्था कमजोर होने का डर था. पहले अकाली दल कृषि कानूनों के समर्थन में था लेकिन किसान आंदोलन के बाद अकाली दल पर किसानों का साथ देने का दबाव आया. हरसिमरत कौर बादल ने 17 सितंबर 2020 को केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दिया और गठबंधन टूट गया. फिर दोनों ने अलग-अलग 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ा. लेकिन 117 विधानसभा सीटों में से अकाली दल को 3 और भाजपा को सिर्फ 2 सीटें मिलीं.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News