Purnia News: आज सभी सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थी सहयोग शिविर – Hindustan

Purnia News: पूर्णिया, वरीय संवाददाता। आज सभी सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में विद्यार्थी सहयोग शिविर के सफल संचालन को लेकर सोमवार को वरीय पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों के साथ महानंदा सभागार में समीक्षा बैठक की गयी। विद्यार्थी सहयोग शिविर के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी द्वारा कई महत्वपूर्ण जानकारी एवं आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। प्रत्येक माह के चतुर्थ मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन जिला के सभी शैक्षणिक संस्थानों में किया जाएगा। जिसको लेकर सभी शिविर स्थलों पर नोडल पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है।

जिलाधिकारी द्वारा सभी नोडल पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिविर स्थल पर सभी आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। राज्य के मेहनती एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को समृद्ध बिहार एवं विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण कड़ी मानते हुए सरकार द्वारा उनकी शैक्षिक समस्याओं का निर्धारित समय सीमा में समाधान करने तथा शिक्षा के क्षेत्र में विकास के लिए विद्यार्थियों से प्राप्त महत्वपूर्ण सुझावों को नीति निर्णय में शामिल करने के उद्देश्य से विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन एवं विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के माध्यम से शिकायत एवं सुझावों के लिए निवारण की व्यवस्था सरकार द्वारा की गई है। अगस्त माह के चतुर्थ मंगलवार यानी 25 अगस्त को पूर्णिया जिला अंतर्गत सभी शैक्षणिक संस्थानों विश्वविद्यालय, अंगीभूत महाविद्यालय, अभियंत्रण महाविद्यालय, चिकित्सा महाविद्यालय, पॉलिटेक्निक संस्थानों, आईआईटी, पारा-मेडिकल महाविद्यालय, नर्सिंग स्कूल, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के छात्रावासों, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के छात्रावासों, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के छात्रावासों, कस्तूरबा गांधी छात्रावासों में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन निर्धारित है। जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि विद्यार्थी सहयोग शिविर में प्राप्त शिकायत, सुझाव एवं समस्यां निर्धारित प्रोफार्मा में ही प्रतिवेदन समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में उप विकास आयुक्त अंजनि कुमार, सहायक समाहर्ता,अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था, विभागीय जांच, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी,आपदा प्रभारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी तथा जिला स्तरीय पदाधिकारीगण मौजूद थे। प्रखंड तथा अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित थे।

Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News